कश्मीरी नौजवानों से मोदी ने बंदूक छोड़ने की अपील की ,आज़ादी को महसूस करने का दिया न्योता

इंदौर:मौक़ा था मध्‍य प्रदेश में चंद्रशेखर आजाद की जन्‍मस्‍थली पहुंचकर भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं जयंती के अवसर पर एक आमसभा को संबोधित करने का जहाँ जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर की जनता के नाम पैग़ाम दिया और  कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जो आजादी देश के अन्य हिस्सों में लोगों को दिलाई है, वही आजादी कश्मीर के लोगों को भी हासिल है.
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं से बंदूक छोड़ने तथा धरती के इस स्वर्ग की जमीन को लाल करने के बजाय हरियाली से परिपूर्ण कर देने का आह्वान किया प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ आजादी के दीवानों ने जो ताकत हिन्दुस्तान को दी, वही ताकत कश्मीर को भी दी है. जो आजादी हिन्दुस्तान अनुभव करता है, वही आजादी कश्मीर को भी है.’

उन्होंने कहा,  स्वर्ग में  जाना  हरेक   पसंद  करता  है  पूरा हिन्दुस्तान कश्मीर को प्यार करता है. लेकिन कुछ मुठ्ठी भर गुमराह लोग कश्मीर की महान परंपरा को कहीं न कहीं ठेस पहुंचा रहे हैं.’

प्रधानमंत्री ने देश के राजनीतिक दलों विशेषकर कांग्रेस का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैं देश के राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त करता हूं, विशेष रूप से कांग्रेस का भी आभार व्यक्त करता हूं. कश्मीर मुद्दे पर हिन्दुस्तान के सभी राजनीतिक दलों ने बहुत परिपक्व तरीके से पूर्णतया देशभक्ति के वातावरण में इस समस्या के समाधान के प्रयास किए. आज भी हिन्दुस्तान के सभी राजनीतिक दल कश्मीर के विषय में एक सुर में बोल रहे हैं और एक ही दिशा में जाने को संकल्पबद्ध हैं. यही हिन्दुस्तान की ताकत है. यही हिन्दुस्तान का सामर्थ्य है, इसी को लेकर हम आगे बढ़ना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.