कोविड से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 91.34 प्रतिशत हुई

Date:

सरकार ने कहा है कि देश में कोविड-19 से ठीक होने वालों की दर बेहतर होकर 91 दशमलव तीन-चार प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 59 हजार से अधिक कोविड मरीज स्‍वस्‍थ हुए। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि अब तक इस संक्रमण से 74 लाख 32 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में से केवल 7 दशमलव एक-छह प्रतिशत मामले ही सक्रिय बचे हैं। इस समय, देश में कुल 5 लाख 82 हजार सक्रिय मामले हैं।

पिछले 24 घंटों में 48 हजार 268 नये मामले सामने आने से इस महामारी के कुल मामले 81 लाख 37 हजार को पार कर चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा कि सरकार की टेस्‍ट, ट्रैक और ट्रीट रणनीति के प्रभावी कार्यान्‍वयन तथा इलाज की बेहतर व्‍यवस्‍था के कारण स्‍वस्‍थ होने वालों की दर बढी है और मृत्‍यु दर में कमी आई है। इस समय, देश में मृत्‍यु दर एक दशमवल चार-नौ प्रतिशत है जो विश्‍व के अधिकांश देशों की तुलना में काफी कम है। पिछले 24 घंटों में 551 मौतों के साथ इस संक्रमण से अब तक एक लाख 21 हजार 641 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-आईसीएमआर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 11 लाख 64 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई। अब तक, 10 करोड 77 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंगूठे की कीमत और आज का एकलव्य

कपिल बर्मन (जागृत भारत) इतिहास खुद को दोहराता है, बस...

Constitutional Rights, Equal Justice, and the Need for ………

Constitutional Rights, Equal Justice, and the Need for Organized...

सेन्टर फॉर नमो स्ट्डीज का संवाद के 12 सत्रों वाला इंटर्नशिप कार्यक्रम

नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों  का कार्यकाल सेवा पर; सेन्टर फॉर नमो स्ट्डीज का संवाद के 12 सत्रों वाला इंटर्नशिप कार्यक्रम, स्वर्गीय माँ हीराबेन मोदीजी को समर्पित होगा सेन्टर फॉर नमो स्ट्डीज ने कॉलेज एवं विश्वविद्यालय छात्रों 12 इंटर्नशिप सत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित  की, फार्म भरने के आखरी तारीख 13 जून नई दिल्ली, 5 जून, 2026: सेंटर फॉर नमो स्टडीज़...

किन वजहों से हुए मोदी मजबूत?

प्रसिद्ध इतिहासविद् रामचंद्र गुहा के 'Scroll' में हालिया प्रकाशित...