कॉक्रोच जनता पार्टी को मिला किसान मोर्चे का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) को मिला किसान मोर्चे का समर्थन 

7 जुलाई 2026 को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक तथा कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दिपके से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शनकारियों के प्रति एकजुटता और समर्थन व्यक्त करते हुए उनकी प्रमुख मांगों का समर्थन किया। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को समाप्त करने, छात्र आत्महत्या के पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त केंद्रीकृत भ्रष्टाचार को समाप्त करने जैसी मांगें शामिल हैं।

इस प्रतिनिधिमंडल में राजन क्षीरसागर और हन्नान मोल्लाह (अखिल भारतीय किसान सभा), पी. कृष्णप्रसाद एवं पुष्पेंद्र त्यागी (अखिल भारतीय किसान सभा, कैनिंग लेन), दलजीत सिंह डागर (भारतीय किसान यूनियन-टिकैत), पुरुषोत्तम शर्मा (अखिल भारतीय किसान महासभा), मनीष भारती (जय किसान आंदोलन), राजबाला यादव (जय किसान यूनियन), शशिकांत एवं अर्जुन प्रसाद सिंह (क्रांतिकारी किसान यूनियन), विमल त्रिवेदी (ऑल इंडिया यूनाइटेड किसान सभा), कुलदीप सिंह (भारतीय किसान यूनियन-उग्राहा), चरण सिंह (किसान संघर्ष समिति) तथा अमित और मोहित (किसान एकता केंद्र) सहित कई किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

जारीकर्ता:
मीडिया सेल, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.