(प्रेस विज्ञप्ति)
कश्मीर में एम्स यूनानी की स्थापना के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं: ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस की मांग
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर 2026: ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर मुश्ताक अहमद ने पिछले महीने ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस (जम्मू-कश्मीर इकाई ) की जनरल बॉडी मीटिंग में पारित प्रस्तावों के संदर्भ में केंद्र सरकार को पत्र के ज़रिये कश्मीर में जल्द से जल्द एम्स यूनानी की स्थापना की मांग करते हुए इसे देश की बड़ी जरूरत करार दिया है।
उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि वर्ष 2004 में एम्स आयुर्वेद की स्थापना के बाद एम्स यूनानी की स्थापना का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयुष के तीन नए एम्स खोलने की योजना है।
इसी संदर्भ में ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से अनुरोध किया है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडीसिन की स्थापना के लिए जल्द से जल्द ठोस एवं वैधानिक कदम उठाए जाएं। जिससे की सरकार के स्वस्थ्य भारत मिशन को मज़बूती देने में एक और क़दम बढ़ाया जा सके ।
संगठन का मानना है कि AIIMS UNANI की स्थापना से देश में यूनानी चिकित्सा पद्धति का विकास और विस्तार होगा . और यूनानी चिकित्सा पद्धति से अवाम की सेहत के साथ संबंधित लोगों का प्रोत्साहन होगा और उम्मीद की जाती है सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा में AIIMS UNANI देश में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
