जेट एयरवेज ने डीजीसीए को लिखा पत्र, स्पाइसजेट को अपने विमानों से हमारा ‘पहचान चिह्न’ हटाने का दें निर्देश.

Date:

जेट एयरवेज ने नागर विमानन महानिदेशालय से स्पाइसजेट को उसके विमानों जैसी ‘पहचान’ को हटाने का निर्देश देने के लिए कहा है। विमानन कंपनी का कहना है कि स्पाइसजेट के विमानों पर उसके विमानों जैसी पहचान है, जो जनता को गुमराह करने के साथ सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

हर विमानन कंपनी की किसी न किसी विशेष रंग के संयोजन में अपनी खुद की एक पहचान होती है और उसके विमानों पर एक खास तरह का प्रतीक चिह्न भी होता है। इस अंग्रेजी में ‘लिवेरी’ कहा जाता है।जेट एयरवेज ने 21 जून को डीजीसीए को लिखे पत्र में कहा, ‘‘वर्ष 2019 में हवाई संचालन को रोकने के बाद हमने पट्टे पर लिए कई विमानों को वापस लौटा दिया था। इन्हें बाद में फिर स्पाइसजेट जैसे कुछ घरेलू विमानन कंपनियों को पट्टे पर दे दिया गया।’’

कंपनी ने कहा कि इनमें से कई विमान जेट एयरवेज के रंगों या पहचान के साथ हवाई संचालन जारी रखे हुए है।

जेट एयरवेज ने कहा, ‘‘साथ ही विमानों पर कंपनी के प्रतीक चिह्न के ऊपर भी रंग दिया गया है लेकिन उसके बावजूद अगर कोई ध्यान से देखे, तो चिह्न फिर भी दिखता है।’’

पत्र में कहा गया कि इनमें से कुछ विमान दुर्घटनाओं या घटनाओं में शामिल रहे हैं, और उनकी तस्वीरें मीडिया में व्यापक रूप से प्रसारित की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Mamdani’s Rise Signals a Shift in NYC Democratic Politics

New York: The contrast on New York City's primary...

Jamiat treats in Free Medical Camp at Ajmer

Jamiat medical camp at Ajmer Urs treats 1,415 pilgrims...

Indo-Saudi Arab biletral ties and Role of Dr. Suhel

Ambassador Suhel Ajaz Khan Leaves Riyadh, But Questions Remain...

Indo-Greek Defence Partnership

Indo-Greek Defence Partnership, promising move for both nations Indo-Greek Defence...