इशान किशन ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास , भारत को दिलाई जीत

Date:

IND vs BAN: सबसे तेज़ दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने ईशान किशन ; चट्टोग्राम में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी और भारत को दिलाई बड़ी जीत

इशान किशन को रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद मौका मिला। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस मौके को दोनों हाथों से पकड़ा और करियर का पहला शतक के साथ दोहरा शतक भी जड़ दिया।

182 रन पर सिमट गयी मेज़बान टीम

भारत ने 50 ओवर में ईशान किशन की 131 गेंदों पे 210 रन की और विराट कोहली की 91 गेंदों पे 113 रन की पारी की बदौलत 409 रन बनाये और बांग्लादेश को 50 ओवर में 410 रन का विशाल टारगेट दिया इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम में से किसी खिलाडी ने अर्धशतक नहीं जड़ा और बांग्लादेश 34 ओवर में 182 रन पर सिमट गयी और भारत को 227 रन की एक विशाल जीत मिली

REPORTED NADEEM AHMAD

ishan kishan and virat kohli after ishan's centuary

ईशान किशन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में इशान किशन सबसे तेज 200 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। इससे पहले सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। उन्होंने 138 गेंदों पर वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक पूरा किया था। इस मैच में इशान किशनने 126 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया।

TIMES OF PEDIA

इशान किशन ने जड़ा सबसे तेज़ दोहरा शतक , तोड़ा सेहवाग का रिकॉर्ड

दोहरा शतक पूरा करने से पहले इशान किशन सबसे तेज 150 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था। उन्होंने 112 गेंदों में 150 रन पूरे किए थे। चट्टोग्राम में खेले जा रहे मुकाबले में इशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी खिलाड़ी बन गए। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था।

दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने इशान

इस साल वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले मात्र चौथे बल्लेबाज बने हैं। इस साल में इशान से पहले शुभमन गिल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने शतक जड़े हैं। इशान किशन ने 131 गेंदों में 24 चौके और 10 छक्कों की मदद से 210 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 160.31 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इशान के आउट होने के बाद विराट कोहली और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने बधाई दी।

TIMES OF PEDIA

बाता दें कि वनडे क्रिकेट में ये किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज दोहरा शतक है और ये अपने आप में वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। इशान से पहले भारत के लिए सचिन तेंदुलकर, विरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने दोहरा शतक जड़ा है।

बांग्लादेश ने गवाया बड़ा मौका

बता दे की ये भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा तीसरा वनडे है , बांग्लादेश पहले ही ये सीरीज़ जीत चुकी है और उनके पास आज मौका था की भारत को (CLEAN SWEEP) करदे .बांग्लादेश ने भारत को वनडे इंटरनेशनल में लगतार तीन मैच नहीं हराए है .लेकिन ईशान किशन ने बांग्लादेश के इरादों पर पानी फेर दिया .

पहले दो मैचों में तो ईशान किशन को मौका नहीं मिला लेकिन आखिरी मैच में मौका मिलने के बाद ईशान किशन ने ये मौका हाथ से जाने नहीं दिया और दोहर शतक लगा के बता दिया की उन्हें अब तक प्लेइंग 11 में न खिलाना गलत फैसला था .

 

SPORTS NEWS 

NATIONAL NEWS

WORLD NEWS 

TIMES OF PEDIA YOUTUBE CHANNEL 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईरान पर हमलाः साम्राज्यवाद ने एक बार फिर अपने पंजे निकाले

 राम पुनियानी ईरान पर इजराइल और संयुक्त राज्य अमरीका का...

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...