ई-संजीवनी से ओ.पी.डी.परामर्श :DR Harshvardhan

Date:

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के टेली-मेडिसिन सेवा के तहत डेढ लाख से अधिक लोगों को ऑनलाइन परामर्श दिया गया

The Union Minister for Health & Family Welfare, Science & Technology and Earth Sciences, Dr. Harsh Vardhan presiding over a review meeting on “eSanjeevani” platform on completion of 1.5 lakh tele-consultations, in New Delhi on August 09, 2020. The Minister of State for Health and Family Welfare, Shri Ashwini Kumar Choubey is also seen.

स्‍वस्‍थ्‍य मंत्रालय की ई-संजीवनी ओ.पी.डी. नाम की टेलीमेडिसिन सेवा के तहत एक लाख 58 हजार लोगों ने ऑनलाइन परामर्श के लिए अपना पंजीकरण कराया है। स्‍वास्‍थ और परिवार कल्‍याण मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने कहा है कि पिछले नवंबर से 23 राज्‍यों ने यह सेवा शुरू की है और देश की 75 प्रतिशत आबादी इसके दायरे में आ गयी है। बाकी लोगों के लिए भी इस सेवा का विस्‍तार किया जा रहा है।

ई-संजीवनी सेवा से दो प्रकार की टेली-परामर्श सेवाओं की शुरुआत हुई है जिसमें से एक है ई-संजीवनी जिसमें डॉक्‍टर से डॉक्‍टर के बीच परामर्श और दूसरी का नाम ई-संजीवनी ओ.पी.डी. है जिसके तहत रोगी डॉक्‍टर से परामर्श ले सकते हैं।

डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने कहा है कि ई-संजीवनी सेवा को आयुष्‍मान भारत स्‍वास्‍थ्‍य और आरोग्‍य केन्‍द्रों के माध्‍यम से चलाया जा रहा है। इसमें 2022 तक देश भर के सभी डेढ़ लाख स्‍वास्‍थ्‍य और आरोग्‍य केन्‍द्रों को आपस में जोड़ा गया है।

उन्‍होंने कहा कि लॉकडाउन के बावजूद रोजाना करीब 250 डॉक्‍टर और चिकित्‍सा विशेषज्ञ स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध करा रहे हैं। यह सेवा एंड्रोयड एप पर उपलब्‍ध है। कोई भी रोगी इस एप पर लॉग इन करने के करीब 5 मिनट के भीतर डॉक्‍टर से सलाह ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जौहर यूनिवर्सिटी, जंतरमंतर पर धरना और आमरण अनशन

अब देश में शिक्षा और शिक्षा केंद्रों की रक्षा...

लोकतंत्र का अपहरण: जब सत्ता सवाल से और….

कपिल बर्मन (जाग्रत भारत) लोकतंत्र का अपहरण: जब सत्ता सवाल...

सांप्रदायिक शक्तियों ने माहौल को पूरी तरह खराब कर दिया है: मदनी

प्रेस विज्ञप्ति नफ़रत की आँधियों में हम मोहब्बत के चिराग़...

जौहर विश्वविद्यालय कौम की अमानत……

जौहर विश्वविद्यालय कौम की अमानत, इसकी सुरक्षा सरकार की...