हार्दिक पटेल आज थामेंगे बीजेपी का दामन, इस्तीफा देकर कांग्रेस से छुड़ाया हाथ.

हार्दिक पटेल आज भाजपा में शामिल होने वाले हैं। इस मौके पर उन्होंने ट्वीट कर कहा – ‘भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूँगा।
हार्दिक पटेल कांग्रेस से इस्तीफा देकर आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम थामेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पिछले दो महीने से बीजेपी नेताओं के संपर्क में थेसूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर हार्दिक पटेल की बीएल संतोष के साथ पिछले दिनों एक मीटिंग भी हुई थी.
अमित शाह और पीएम मोदी की रजामंदी के बाद हार्दिक को बीजेपी में शामिल करने का फैसला हुआ, जिसके बाद यह मीटिंग हुई.
हार्दिक पटेल को बीजेपी में शामिल करने की एक बड़ी वजह पाटीदार वोट बैंक माना जा रहा है.हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए:
कांग्रेस पार्टी देशहित और समाज हित के बिल्कुल विपरीत काम कर रही है
कांग्रेस पार्टी विरोध की राजनीति तक सीमत हो गई है
कांग्रेस राम मंदिर निर्माण, CAA-NRC, धारा 370, जीएसटी लागू करने में बाधा थी
जब देश संकट में था, तब हमारे नेता विदेश में थे, बता दें कि हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. लेकिन बीते कुछ वक्त से वह कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं. कई बार वह अपनी नाराजगी खुलकर जता भी चुके थे. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि कांग्रेस में उनकी हालत ऐसी हो गई है जैसे नए दूल्हे की नसबंदी करा दी हो. यहां वह कहना चाह रहे थे कि उनके पास पार्टी में फैसला लेने की कोई पावर नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.