गैर कांग्रेसी सरकारऔर ईश्वरीय देन?

Date:

देवेंद्र यादव कोटा राजस्थान

बात गंभीर है, मगर ऐतिहासिक है, इसलिए इस पर विश्लेषण तो बनता ही है !
क्या कारण और वजह है कि देश में जब जब गैर कांग्रेसी सरकारें बनी तब तब वह सरकार लड़खड़ाए और देश भी लड़खड़ा या, सबसे पहले जेहन में यह बात आएगी की, अभी तक देश में गैर कांग्रेसी सरकार के नाम पर गठबंधन की सरकार बनती आई है, और गठबंधन के कारण विभिन्न पार्टियों के नेताओं के स्वार्थ टकराते थे जिसके कारण सरकार स्थिर नहीं रह पाती थी और गिर जाती थी, यह दलील कितनी सही है यदि कॉन्ग्रेस की बात करें तो कांग्रेस ने भी दो बार गठबंधन की सरकार बनाई और पीवी नरसिम्हा राव और डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 15 साल तक अपनी सरकार चलाई !


मौजूदा समय में केंद्र के अंदर भाजपा की सरकार है जिसे जनता ने लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत देकर चुना है !


प्रचंड बहुमत की सरकार होने के बाद भी आज देश की स्थिति क्या है इससे देश वाकिफ है !
कांग्रेस शासन और गैर सरकारों की शासन व्यवस्था की बात करें तो, कांग्रेस का शासन सफल होता दिखाई देता है, इसकी वजह मजबूत योजनाएं सफल रणनीति और ताकतवर प्लानर !


कांग्रेस की सही मायनों में मजबूत ताकत रही है !
आजादी के बाद पहली बार देश में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी उस समय देश की परिस्थितियां अलग थी और देश विभिन्न संकटों से गुजर रहा था, देश के नव निर्माण की जरूरत थी, आपदा में अवसर कैसे ढूंढे जाते हैं यह कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में देश को बताया !


पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के नव निर्माण और विकास के लिए ” पंचवर्षीय योजना और योजना आयोग का गठन किया ” .


जब देश में प्राकृतिक आपदा महामारी के रूप में आई तब पंडित नेहरू ने देश में आयुर्विज्ञान संस्थान का निर्माण कराया जब किसानों के सामने सिंचाई की समस्या आई तब पंडित नेहरू ने नदियों पर बड़े-बड़े डैम बनवा कर सिंचाई के संसाधन उपलब्ध करवाएं, बेरोजगारी और आर्थिक समस्या के निदान के लिए सरकार देश में औद्योगिक क्रांति लेकर आई और सरकार में अपने नवरत्नों का निर्माण किया यह नवरत्न देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करते रहें और बेरोजगारी की समस्या का भी समाधान हुआ, कांग्रेसी सरकारों ने देश के निर्माण और आर्थिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए देश के अंदर उद्योगों का जाल बिछाया, श्रीमती इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाने के लिए देश में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया भूमिहीन लोगों को कृषि भूमि आवंटित कराई कृषि के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाया हरित क्रांति आई, देश में खाद्यान्न का भंडारण शुरू किया !


भारत के युवाओं को 21वीं सदी में ले जाने का संकल्प राजीव गांधी ने शुरू किया और देश में कंप्यूटर शिक्षा का शुभारंभ किया और संचार क्रांति देश में आई !


आपदा में अवसर कैसे ढूंढा जाता है यह उपलब्धि भी उस समय देखने को मिली जब सारा विश्व आर्थिक तंगी से जूझ रहा था तब तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने” ” मनरेगा योजना का शुभारंभ किया और गरीब मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करवाया इस कारण भारत आर्थिक मंदी पर विजय हासिल कर पाया !


आर्थिक संकट से जूझ रहे देश मैं पीवी नरसिम्हा राव उदारीकरण की नीति लेकर आए और देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया !


निश्चित रूप से देश के अंदर कांग्रेस ने अन्य दलों से ज्यादा शासन किया लेकिन शासन करने का कारण यही था कि कांग्रेस आपदाओं और संकटों से कभी घबराई नहीं बल्कि वह आगे बढ़ती रही और समस्याओं का समाधान करती रही इसलिए देश की जनता ने भी कांग्रेश पर भरोसा किया और अपना समर्थन देती रही इसीलिए कहा जाता है कि कांग्रेश जनता का विकल्प नहीं बल्कि पसंद है !


दूसरी तरफ गैर कांग्रेसी सरकारें जरा सी भी आपदा या संकट आ जाता है तो वह देश के प्लान अरों से बात करना भी मुनासिब नहीं समझते और ना ही योजनाबद्ध तरीके से प्लानिंग करते इसीलिए वह और देश लड़खड़ा ता हुआ नजर आता है!

गिद्धों का दिवस भी मनाया जाता है , मगर ऐसे …


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, सरकार दबाव में?

Edited by mukesh Yadav करीब 10 अरब डॉलर का झटका,...

An Open Letter to Shri Yogi Adityanath Ji

Shri Yogi Adityanath Ji: Reflections on Governance and Social...

राहुल गांधी का अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों से सीधा संवाद

राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला...

NEET UG 2026: पुनर्परीक्षा की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु NEET परीक्षा...