फुटबॉल इतिहास में पहली बार सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हराया

Date:

FIFA World Cup 2022: लियोनेल मेसी ने डिएगो मारोडोना को पीछे छोड़ा, लेकिन सऊदी अरब के खिलाफ अर्जेंटीना की हार नहीं टाल पाए

लिओनेल मेस्सी रिकॉर्ड

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मंगलवार 22 नंवबर को खेले गए मुकाबले में सऊदी अरब ने अर्जेंटीना नेशनल फुटबॉल टीम को 2-1 से हराकर फु्टबॉल जगत में सबको हैरान कर दिया। इस मुकाबले में लियोनेल मेसी ने एक गोल करते ही अपने टीम के पूर्व कप्तान डिएगो माराडोना और बतिस्तुता को पीछे छोड़ दिया। फुटबॉल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हराया है। इससे पहले दोनों के बीच कुल 4 मुकाबले खेले गए थे। जिसमें अर्जेंटीना ने दो मुकाबले जीते थे, वहीं दो मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुआ।

मेसी ने मारोडोना को छोड़ा पीछे

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का यह पांचवां वर्ल्ड कप है। मेसी ने इससे पहले 2006, 2010, 2014 और 2018 के वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। मेसी 4 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मेसी ने इससे पहले 2006, 2014, 2018 के विश्व कप में गोल किए थे। हालांकि, वह 2010 वर्ल्ड कप में एक भी गोल नहीं कर पाए थे। मेसी ने इस मामले में अपनी ही टीम के पूर्व खिलाड़ी डिएगो मारोडोना को पीछे छोड़ा। माराडोना ने 1982, 1986, और 1994 में हुए वर्ल्ड कप में गोल किए थे।

मेसी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी की

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मैच में मेसी ने सऊदी अरब के खिलाफ 10वें मिनट में गोल किया। उन्होंने पेनल्टी के जरिए गोल करके टीम का खाता खोला। मेसी ने इसके साथ ही एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मेसी ने वर्ल्ड कप में गोल करने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की भी बराबरी कर ली है। उन्होंने विश्व कप में अपना सातवां गोल किया। रोनाल्डो के भी इतने ही गोल हैं। उन्होंने विश्व कप में अपना सातवां गोल किया। रोनाल्डो के भी इतने ही गोल हैं।

वर्ल्ड कप में सऊदी अरब की तीसरी जीत

मेसी के गोल के बाद भी अर्जेंटीना को हार का सामना करना पड़ा। सऊदी अरब ने 2-1 से अर्जेंटीना को हरा दिया। सऊदी अरब के लिए सालेह अलसेहरी ने 48वें मिनट और सालेम अलडावसारी ने 53वें मिनट पर गोल किया। वहीं अर्जेंटीना के लिए एकमात्र गोल मेसी ने 10वें मिनट पर किया। अब अर्जेंटीना का अगला मुकाबला 27 नंवबर को मैक्सिको और 30 नवंबर को पोलैंड के खिलाफ होगा। सऊदी अरब की फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में यह तीसरी जीत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Mamdani’s Rise Signals a Shift in NYC Democratic Politics

New York: The contrast on New York City's primary...

Jamiat treats in Free Medical Camp at Ajmer

Jamiat medical camp at Ajmer Urs treats 1,415 pilgrims...

Indo-Saudi Arab biletral ties and Role of Dr. Suhel

Ambassador Suhel Ajaz Khan Leaves Riyadh, But Questions Remain...

Indo-Greek Defence Partnership

Indo-Greek Defence Partnership, promising move for both nations Indo-Greek Defence...