जानें कौन है फ़ीफ़ा द बेस्ट अवॉर्ड के विजेता

Date:

फ़ीफ़ा द बेस्ट अवॉर्ड के विजेताओ का नाम हुआ लीक, जानें कौन है ये तीन खिलाड़ी

फ़ीफ़ा फुटबॉल अवार्ड्स में लियोनेल मैस्‍सी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुने गए

फीफा द बेस्ट अवॉर्ड के विजेताओ का नाम हुआ लीक

पेरिस में कल अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मैस्‍सी को सर्वश्रेष्‍ठ फीफा फुटबॉल अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुना गया। मैस्‍सी को यह पुरस्कार अगस्त 2021 से दिसंबर 2022 तक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है।

उन्‍होंने फीफा फुटबाल विश्‍वकप के फाइनल में फ़्रांस के ख़िलाफ़ मैच में दो गोल किए थे। फ्रांस के काइलियन एम्बाप्पे को भी इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

एम्बाप्पे ने विश्व कप फ़ाइनल में हैट्रिक लगाई थी। हालाँकि, मैस्‍सी फुटबाल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने में सफल रहे। स्पेन की अलेक्सिया पुटेलस ने लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

मेस्सी का अपनी राष्ट्रीय टीम अर्जेंटीना के साथ एक शानदार सीजन था. उन्होंने अपने देश को फीफा विश्व कप 2022 का खिताब दिलाया था. उन्होंने सात गोल किए और विश्व कप में तीन असिस्ट की और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने के लिए गोल्डन बॉल पुरस्कार भी जीता था.

इसके अलावा, मेस्सी ने क्लब फ़ुटबॉल में भी अपना फॉर्म पाया है और पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है.

दूसरी ओर, करीम बेंजेमा ने रियल मैड्रिड को यूईएफए चैंपियंस लीग और ला लीगा डबल में नेतृत्व किया। बेंजेमा ने बैलन डी’ओर 2022 भी जीता और यह उनके जीवन की बेहतरीन फॉर्म में है.

कुल मिलाकर ये तीनों शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर मेसी यह पुरस्कार जीतते हैं, तो 2019 के बाद यह उनके लिए दूसरी बार होने वाला है. अर्जेंटीना का फॉरवर्ड सात बार का बैलन डी’ओर विजेता भी है.

सभी नॉमिनेटेड खिलाड़ियों का नाम कुछ इस प्रकार है. जूलियन अल्वारेज़, जूड बेलिंघम, करीम बेंजेमा, केविन डी ब्रुइन, एर्लिंग हालैंड, अचरफ हकीमी, रॉबर्ट लेवानडॉस्की, सादियो माने किलियन एम्बाप्पे, लियोनेल मेसी, ल्यूक मोड्रिक, नेमार, मोहम्मद सलाह, विनीसियस जूनियर.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आरएसएस-भाजपा और अमेरिका की दासता की ओर बढ़ता भारत

स्वतंत्रता के बाद भारत की  विदेश नीति गुटनिरपेक्षता के...

वेबवार्ता द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य आयोजन

पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनका समाधान ज़रूरी:...

शिक्षकों को भूसा इकठ्ठा करने पर क्यों लगाया?

उत्तर प्रदेश का शहर बरैली पिछले कई बरसों से...

Human Rights vs Funding: 558 UP Madrasas Case

Human Right never intersects with financial transactions: understanding law...