फेसलेस सेवाओं की शुरुआत करने वाला दिल्ली पहला राज्य: सीएम केजरीवाल.

Date:

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली देश का पहला ऐसा राज्य है जहां ‘फेसलेस सेवाओं’ की शुरुआत की गई है और अब अन्य राज्य भी इससे सीख ले रहे हैं तथा इसी तरह की पहल शुरू कर रहे हैं.

दिल्ली परिवहन विभाग की ‘फेसलेस सेवाओं’ के तहत ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को संपर्क रहित, कतार रहित और परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करने की परिकल्पना की गई है और इसके तहत किसी भी कार्यालय में जाए बिना काम हो रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आज मैंने देखा कि यहां लगभग सभी काउंटर खाली हैं. यहां कुछ लोग हैं लेकिन ज्यादातर पूछताछ के लिए आए हैं. इससे पहले यहां करीब 1,500-2000 लोग कतार में खड़े होते थे.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह से ईमानदार है जिसने भ्रष्टाचार को दूर किया है और चीजों को पारदर्शी बनाया है.केजरीवाल ने सराय काले खां में एक ‘ऑटोमेटेड ट्रैक’ का निरीक्षण किया और दिल्ली सरकार की तरफ से शुरू की गई विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी बताया.

केजरीवाल ने कहा, ‘पिछले साल फरवरी में हमने ‘फेसलेस सेवाओं’ पर एक पायलट परियोजना शुरू की थी. उसके बाद फिर अगस्त में हमने इसे पूरी तरह से लागू किया. कई महीनों के बाद मैं देखने आया हूं कि लोगों की प्रतिक्रिया कैसी है.’ उन्होंने कहा ‘फेसलेस सेवाओं’ के तहत लोगों को अपने काम से छुट्टी लेकर कार्यालयों में नहीं जाना पड़ता क्योंकि अपना काम ऑनलाइन करवा सकते हैं.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Humayun Kabir Controversy: अमित शाह का बड़ा बयान

हुमायूं कबीर के वीडियो को लेकर अमित शाह ने...

मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना में डूबे 25 भक्त

भक्तों से भरी नाव यमुना में डूबी, 10 लोगों...

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...