जींद : श्रद्धा से मनाया गया छठ पर्व

जींद, 15 नवंबर । जिलाभर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रवासियों द्वारा छठ पर्व का त्योहार रविवार को श्रद्धा से मनाया गया। शहर के मध्य स्थित हांसी ब्रांच नहर पर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा की और फिर डूबते हुए सूर्य को अघ्र्य दिया। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन श्रद्धा के साथ छठी मैया तथा सूर्यदेव की उपासना की गई। शाम को व्रती महिलाओं और पुरुषों ने जलाशयों में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया और परिवार की सुख, समृद्धि, खुशहाली व संतान की लंबी उम्र की कामना की।

श्रद्धालुओं के अनुसार छठ पर्व पर 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखा जताा है। इस व्रत को रखने से श्रद्धालुओं द्वारा मांगी गई मन्नतें पूर्ण होती है। अपने परिवार की समृद्धि व शांति, पुत्र प्राप्ति व पति दिर्घायु की कामना के लिए छठ पर्व की पूजा की जाती है। यह पर्व शुकल पक्ष छठ मनाया जाता है।पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रधान संतोष कुमार ने बताया कि छठ पर्व की पूजा चार दिन चलती है। दीपावली के चौथे दिन पूजा शुरू हो जाती है। इस पर्व की खास बात यह है कि कुछ परिवारों के सदस्यों की इस दिन भीख मांगने की भी परंपरा है। इसमें वह अपना चेहरा नही दिखाते हैं।

जिसकी जितनी श्रद्धा होती है, उसके हिसाब से वह इनको दान देते है। उनका कहना था कि यह परंपरा वह इसलिए अपनाए हुए हैं ताकि उनकी मनोकामना पूर्ण हो सके। श्रद्धालुओं को छठ महापर्व का पूरे साल इंतजार रहता है। छठ पूजा करके श्रद्धालु संतान सुख, परिवार के कल्याण के लिए सूर्य देव से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसका धार्मिक, सांस्कृतिक रूप से बहुत महत्व है। खरना के दिन छठी मैया उपासना की जाती है। यह व्रत शारीरिक, मानसिक शुद्धि के लिए किया जाता है। खरना के दिन बना प्रसाद को देवताओं को अर्पित करने के बाद ही ग्रहण किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.