दिल्ली: बुराड़ी में चल रही ‘ हिंदू महापंचायत ’ में पत्रकारों पे भीड़ ने हमला किया

इस महापंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि आयोजकों को कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी गई थी. दिल्ली की इस हिंदू महापंचायत में एक बवाल और हुआ। अलग-अलग मीडिया संस्थानों से जुड़े कुछ पत्रकारों ने दावा किया कि जब वो इस कार्यक्रम को कवर करने गए थे, तो उनके साथ वहां मौजूद भीड़ ने मारपीट की। कुछ ने ये आरोप भी लगाए कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया और उन्हें मुखर्जीनगर थाने ले जाया गया। दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को पूरी तरह नकार दिया. डीसीपी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली ने इस मामले में ट्वीट किया।

दिल्ली के बुराड़ी में इस महापंचायत का आयोजन सेव इंडिया फाउंडेशन के प्रीत सिंह ने कराया था। ये वही प्रीत सिंह हैं, जो पिछले साल जंतर मंतर के उस कार्यक्रम का भी आयोजक थे, जिसमें मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरती नारे लगाए गए थे। दिल्ली पुलिस ने प्रीत सिंह को अरेस्ट भी किया था. यति नरसिंहानंद तो वैसे भी बेल पर हैं. यति के लिए आज की जहरीली भाषणबाजी कोई नहीं बात नहीं है। हरिद्वार हिंदू धर्म संसद में भी यति ने भड़काऊ बयान दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.