दिल्ली सरकार की ईवी सब्सिडी से हीरो लेक्ट्रो की इलेक्ट्रिक साइकिल 7500 रुपये हुई सस्ती

Date:

दिल्ली सरकार ने अपनी ईवी नीति के तहत चार अलग-अलग कंपनियों के 11 इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल को मंजूरी दी है, जिस पर सब्सिडी मिलेगी। इस लिस्ट में हीरो लेक्ट्रो भी शामिल है जिसे खरीदने पर 7500 रुपये की बचत होगी। सब्सिडी हासिल करने वाली अन्य इलेक्ट्रिक साइकिल में नेक्सजू मोबिलिटी लिमिटेड, मोटरवोल्ट मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड और स्ट्राइडर साइकिल प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल हैं।

दिल्ली सरकार ने चार अलग-अलग कंपनियों के 11 इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल को मंजूरी दी है, जो अपनी ईवी नीति के तहत सब्सिडी के लिए पात्र हैं, जबकि आने वाले समय में कई और ई-साइकिलों के इसका हिस्सा बनने की उम्मीद है। चार पर्सनल ई-साइकिलों और एक कार्गो ई-साइकिल के साथ, हीरो लेक्ट्रो इस ससय शहर में सब्सिडी के लिए पात्र विकल्पों की सबसे ज्यादा संख्या वाली कंपनी है। (हीरो साइकिल्स) के इलेक्ट्रिक साइकिल ब्रांड हीरो लेक्ट्रो ने एलान किया है कि उसके पांच ई-साइकिल वैरिएंट्स पर दिल्ली ईवी पॉलिसी के तहत सब्सिडी मिलेगी। क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी की सरकार ने हाल ही में अपनी ईवी योजना में बैटरी से चलने वाले साइकिल को शामिल किया है।

हीरो लेक्ट्रो के पर्सनल ई-साइकिल वैरिएंट में C6, C8i, F6i और C5 शामिल हैं, जिनकी कीमत में प्रभावी रूप से 7,500 रुपये की कटौती की गई है। ब्रांड का कार्गो वैरिएंट हीरो लेक्ट्रो कार्गो विन्न पर 15,000 रुपये की कटौती की गई है, जिससे इसकी नई कीमत 34,999 हो जाएगी।

दिल्ली सरकार देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने में सबसे आगे रही है और हाल ही में अपनी ईवी नीति के तहत खरीदारों को सब्सिडी की पेशकश करने के लिए इलेक्ट्रिक साइकिल को शामिल किया है। इससे शहर में इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमतों में सब्सिडी और टैक्स छूट के प्रत्यक्ष लाभ के रूप में उल्लेखनीय कमी देखने को मिलेगी। इस कदम से राष्ट्रीय राजधानी में ई-साइकिलों को अपनाने को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...