दाभोलकर हत्याकांड में सनातन संस्था के वीरेंद्र तावड़े गिरफ्तार

Date:

2014 में हाईकोर्ट की दखल के बाद मामला पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दिया गया था।

मुंबई:देश के जाने माने और चर्चित  सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नरेन्द्र दाभोलकर हत्याकांड की जांच में  सीबीआई ने दो साल बाद सनातन संस्था से जुड़े  डॉ. वीरेन्द्र तावड़े को मुंबई से सटे पनवेल इलाके से गिरफ़्तार किया। पुणे की अदालत में पेशी के बाद आरोपी  तावड़े को विशेष सीबीआई अदालत ने 16 जून तक के लिए  सीबीआई हिरासत में भेज दिया है।

रिमांड के बाद सीबीआई के वकील बीपी राजू ने कहा मामला अभी बेहद अहम मोड़ पर है, इसलिए हम ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। सबूत के तौर पर कुछ ईमेल हैं इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हमें 16 तारीख तक रिमांड मिली है। वहीं नरेन्द्र दाभोलकर के बेटे हामिद ने कहा सीबीआई ने कहा कि उन्हें शक है कि तावड़े हत्या के तीनों मामलों में शामिल है। वो उससे पूरी पूछताछ करना चाहते हैं। सीबीआई ने 7 दिनों की रिमांड मांगी थी उन्हें 6 दिन मिले हैं।

सूत्रों के मुताबिक डॉ. वीरेन्द्र तावड़े ईमेल के जरिये 2009 गोवा धमाकों के आरोपी सारंग अकोलकर के संपर्क में था। अकोलकर कई सालों से फरार है, उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो चुका है।

वहीं कोर्ट में ईएनटी सर्जन डॉ. तावड़े ने आरोप लगाया कि सीबीआई के अफसरों ने पूछताछ के दौरान उनके साथ मारपीट की। कोर्ट में सीबीआई ने कहा कि डॉ. तावड़े 2004 में एक सार्वजनिक सभा में डॉ. दाभोलकर के खिलाफ बोले थे, उसके बाद कई मौकों पर उन्होंने दाभोलकर की मुखालिफत की। एजेंसी का ये भी आरोप है कि हत्या में शामिल काली होंडा मोटर साइकिल जैसी बाइक डॉ. तावड़े के पास भी है।

20 अगस्त 2013 को दो अज्ञात लोगों ने टहलने के दौरान डॉ. दाभोलकर की ओंकारेश्वर पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद से यह पहली गिरफ़्तारी है। 2014 में हाईकोर्ट की दखल के बाद मामला पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दिया गया था।

दाभोलकर की हत्या का शक कुछ दक्षिणपंथी समूहों और कार्यकर्ताओं पर है। दाभोलकर महाराष्ट्र में लंबे समय से काला जादू और अंधविश्वास के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रहे थे। उनकी हत्या के मामले में कोई सुराग नहीं मिल पाने से महाराष्ट्र पुलिस की कड़ी आलोचना की जा रही थी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

गौरतलब है कि इससे पहले 2009 में गोवा के शहर मरगांव में हुए ब्लास्ट में भी तावड़े आरोपी रहा है। सीबीआई ने कई दिनों तक तावड़े से पूछताछ की जिसके बाद शुक्रवार की रात उसकी गिरफ्तारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईरान पर हमलाः साम्राज्यवाद ने एक बार फिर अपने पंजे निकाले

 राम पुनियानी ईरान पर इजराइल और संयुक्त राज्य अमरीका का...

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...