कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित.

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. बताया गया है कि प्रियंका गांधी भी उनके संपर्क में आईं थीं, जिसके बाद वो लखनऊ से वापस दिल्ली लौट गई हैं. फिलहाल उनका टेस्ट नहीं कराया गया है. सोनिया के अलावा पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

बताया गया है कि कांग्रेस के कई नेताओं में कोरोना के लक्षण मिले हैं, सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. सोनिया गांधी की पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात हुई है. उनमें से कुछ नेता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. सोनिया गांधी में हल्के बुखार के लक्षण देखे गए थे, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया. इसके बाद सोनिया का टेस्ट पॉजिटिव निकला. पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोनिया ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और सभी को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है. प्रियंका गांधी भी सोनिया गांधी से मिली थीं, जिसके बाद एहतियात के तौर पर वो लखनऊ से दिल्ली लौट रही हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी को लेकर कहा कि, सोनिया गांधी का इलाज हो रहा है, सोनिया फिलहाल एकदम ठीक हैं. उन्होंने बताया कि, सोनिया गांधी ने मुझसे कहा है 8 जून को ईडी के सामने पेश होंगीं. सोनिया गांधी ने पिछले दिन कोविड टेस्ट कराया था, जिसमें वो कोविड पॉजिटव पाई गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.