सीएम गहलोत ने की शांति की अपील, कहा-विश्वास दिलाता हूं उदयपुर हत्याकांड में कड़ी कार्रवाई होगी.

उदयपुर हत्याकांड को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि अपराधी को चाहे किसी भी धर्म और समुदाय को हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि वे सामाजिक सौहार्द की अपील करें।सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि राजस्थान साम्प्रदायिक सौहार्द और सद्भाव के लिए जाना जाता है। यहां के भाईचारा की मिसाल पूरे देश में दी जाती है। उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमें उसी आगे आकर भय और आतंक फैलाने वाले अपराधियों से लड़ाई लड़नी है। आमजन को अपराधियों और धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है, राज्य सरकार हर स्थिति में उनके साथ खड़ी है।

प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि जिस तरह पोक्सो एक्ट के कई प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को सजा दिलाई, उसी तरह उदयपुर सहित अन्य मामलों में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.