आकाश अंबानी बने रिलांयस जियो के चेयरमैन, मुकेश ने निदेशक पद से इस्तीफा दिया.

Date:

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है. अब यह जिम्मेदारी उनके पुत्र आकाश अंबानी संभालेंगे. कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी है कि 27 जून को बैठक में कंपनी के बोर्ड ने नॉन-एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर आकाश अंबानी को चेयरमैन बनाए जाने की मंजूरी दे दी है. आकाश अंबानी की नियुक्ति 27 जून के वर्किंग डे की समाप्ति पर मुकेश अंबानी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रभावी हो चुकी है. इसके अलावा पंकज मोहन पवार को पांच साल के लिए कंपनी का एमडी और रमिंदर सिंह गुजराल व केवी चौधरी को स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है.

आकाश अंबानी रिलायंस जियो में पहले से ही निदेशक के तौर पर कार्यरत थे और अब उन्हें चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अपनी जुड़वां बहन ईशा अंबानी के साथ मिलकर आकाश अंबानी ने पिछले कुछ वर्षों से कंपनी को आगे बढ़ाने में बड़ी जिम्मेदारी निभाई है. वर्ष 2020 में रिलायंस ने कई कंपनियों से निवेश आकर्षित किया था, जिसके तहत गूगल, फेसबुक, जनरल अटलांटिक और सऊदी अरब की सोवरेन पब्लिक इंवेस्टमेंट फंड ने रिलायंस के रिटेल और डिजिटल यूनिट्स में भारी निवेश किया और इसके लिए आकाश अंबानी और ईशा अंबानी ने काफी मेहनत की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोमनाथ: इतिहास या सियासी मंच?

धार्मिक स्थल कोई भी हो, या किसी भी मज़हब...

Understanding the Position of Indian Muslims

Citizenship Concerns and Documentation Reality: Understanding the Position of...

चुनावी शोर के बाद संकट का दौर!

ईरान युद्ध और वैश्विक तेल संकट की आशंकाओं के...

“चुनाव खत्म, अब त्याग शुरू? तेल संकट पर सरकार घिरी”

क्या भारत किसी बड़े तेल संकट की दहलीज़ पर...