कक्षा एक की छात्रा का PM को पत्र: ‘मोदीजी!, आपने मेरी पेंसिल-रबर, मैगी महंगी कर दी.

Date:

मोदीजी! आपने बहुत महंगाई कर दी है। पेंसिल रबड़ तक महंगी कर दी है। मेरी मैगी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। पेंसिल मांगने पर मेरी मां मारती है। मैं क्या करूं? बच्चे मेरी पेंसिल चोरी कर लेते हैं। कुछ इस तरह की बात लिखकर छह साल की छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में छिबरामऊ नगर के मोहल्ला बिरतिया निवासी विशाल दुबे एडवोकेट की पुत्री कृति दुबे (6) ने साधारण डाक से पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखकर महंगाई का रोना रोया है।

कृति ने बताया कि जब वह मैगी खरीदने गई तो दुकानदार ने दो रुपए कम होने पर उसे वापस कर दिया। बच्ची ने बताया कि दुकान वाले अंकल बोले कि मैगी महंगी हो गई है दो रुपये और लेकर आओ तब लेना।कृति दुबे सुप्रभाष अकादमी में कक्षा एक की छात्रा है। बच्ची ने बड़ी ही मासूमिय से पत्र में अपनी परेशानी लिखकर महंगाई बढ़ाने पर प्रधानमंत्री मोदी से शिकायत की।

रविवार को यह पत्र चर्चा का विषय बन गया। छात्रा कृति की मां आरती का कहना है कि बेटी ने अपनी स्वेच्छा से प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए पत्र लिखा है।

साथ ही अपने पापा पर दबाव बनाकर पत्र को डाक के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को भेजा है। कृति की उम्र भले ही कम हो लेकिन पूजा-पाठ में भी रुचि है। बच्ची के पिता का कहना है कि उसे गायत्री मंत्र याद है। डांस का भी शौक है। बता दें कि छात्रा कृति दुबे के द्वारा लिखा गया ये पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...