चीन , डोकलाम से वापस जाएगा ??

Date:

राष्ट्रपति चिनफिंग से आंखों में आंखें डालकर पूछें पीएम मोदी डोकलाम से कब हटेगा चीन:कांग्रेस

नई दिल्ली:Top Bureau// भारत और चीन के बीच प्रस्तावित अनौपचारिक शिखर बैठक से एक दिन पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को सलाह दी थी कि मोदी चीन को 56 इंची सीना दिखाते हुए और आंखों में आंखें डालकर बात करें , और सवाल करें कि चीन डोकलाम से कब हट रहा है चीन ? पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति चिनफिंग से यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इसमें उनका कोई सुझाव नहीं चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, ‘शी चिनफिंग अनुच्छेद 370 पर इमरान खान का समर्थन करते हैं, ऐसे में पीएम मोदी मामल्लापुरम में उनकी आंखों में आंखें डालें और बोलें कि पीओके में कब्जे वाली 5000 किलोमीटर की भूमि खाली करो और भारत में 5जी के लिए चीनी कंपनी हुवेई की जरूरत नहीं है।’

सिब्बल ने तंज़ कसते हुए कहा, ‘आप 56 इंच का सीना दिखाइए या फिर हाथी के दांत खाने के कुछ और, दिखाने के कुछ और’ ।कांग्रेस प्रवक्ता गौरव ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमारा यह कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी बंद कमरे में होने वाली बैठक में चिनफिंग साहब से कहिएगा कि कश्मीर हमारा आन्तरिक मामला है और हम खुद निपटेंगे। आप बस ये बताओ कि डोकलाम से कब जा रहे हो? हमारी सीमा के इतना पास आपने हैलीपैड क्यों बना लिए हैं?’

उन्होंने कहा कि कश्मीर के विषय पर किसी भी दूसरे देश की मध्यस्थता या सुझाव अस्वीकार्य है। गौरतलब है कि चिनफिंग और मोदी के बीच 12 अक्टूबर को अनौपचारिक शिखर बैठक होने जा रही है।

क्या हमारे पाठक भारत चीन के बीच इस अनौपचारिक बैठक या वार्ता या summit के पक्ष में हैं ? क्या इस अनौपचारिक वार्ता से भारत को कूटनीतिक लाभ होसकता है ?? क्या डोकलाम विवाद को हल करने में चीन संजीदा नज़र आता है ? इनसब सवालों पर आप अपने कमैंट्स टाइम्स ऑफ़ पीडिया के कमेंट बॉक्स में ज़रूर भेजें , और होसके तो अपना कांटेक्ट नम्बर भी दाल दें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Diplomacy Over Hypocrisy and Destruction

The world owes a measure of gratitude to Pakistan’s...

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...