पड़ोसियों के साथ विवाद सुलझाने पर भारत के PM को भी मिलेगा शांति नोबेल पुरस्कार ?

 

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अली को 2019 शांति का नोबेल पुरस्कार

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को 2019 का नोबल शांति पुरस्कार अपने पडोसी इरीट्रिया से 20 साल चले सीमा विवाद को समाप्त कराने के लिये दिया जाएगा

इस बार 2019 के नोबेल शांति पुरस्कार से इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को सम्मानित किया जाएगा। अबी अहमद ने अपने पड़ोसी देश इरीट्रिया के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए काफी सराहनीये कदम उठाए। और उनकी पूरी कोशिश रही की इंसानियत किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो , नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने इन कोशिशों के लिए अबी को नोबेल पुरस्कार  देने का ऐलान किया है।

अबी को मिले इस सम्मान के जरिए इथियोपिया और पूर्व व उत्तर-पूर्व अफ्रीकी क्षेत्र में शांति के लिए प्रयास कर रहे सभी लोगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और इससे उनकी भी एक पहचान बानी है । इथियोपिया अफ्रीका का दूसरा सबसे घनी आबादी वाला और पूर्वी अफ्रीका का सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है।

काश हमारे पड़ोसियों में से भी किसी एक को या खुद हमारे प्रधान मंत्री को भी अपने पड़ोसियों के साथ विवाद सुलझाने केलिए शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा होता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.