भाजपा सांसद के खिलाफ मुकदमा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR के खिलाफ की थी ‘अपमानजनक’ टिप्पणी.

Date:

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में निजामाबाद से भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि एक वकील की शिकायत पर सरूरनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि 13 जुलाई को भाजपा नेताओं के साथ अरविंद ने प्रेस मीट आयोजित तेलंगाना के मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद ने प्रेस मीट के दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री को अपशब्द कहे और ऐसे सम्मानित व्यक्ति के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल सरकार के खिलाफ असंतोष भड़काने और सार्वजनिक रूप से उनकी छवि को खराब करने के समान है।

पुलिस ने बताया कि वकील ने कहा कि दुश्मनी की भावना पैदा करने के लिए शब्द जानबूझकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के खिलाफ थे। उन्होंने अरविंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कहा, शिकायत के आधार पर स्थानीय अदालत से अनुमति लेने के बाद भारतीय दंड संहिता धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...