बलोचिस्तान में इमारत में विस्फोट, सेना के दो वाहनों पर हमला, पांच जवान मारे गए

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान, 30 सितंबर । बलोचिस्तान के नसीराबाद जिले में एक शैक्षणिक संस्थान की निर्माणाधीन इमारत को बम से उड़ा दिया गया । इसके अलावा कच्छी में सेना के दो वाहनों पर हुए हमले में पांच जवान मारे गए । बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने दावा किया है कि कलात और खुजदार में मुख्य हाइवे पर उसके लड़ाकों का नियंत्रण बरकरार है। पाकिस्तान की सेना सीधा मुकाबला करने से घबरा रही है।

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने नुटल थाना क्षेत्र में बलोचिस्तान रेजिडेंशियल कॉलेज की बन रही बिल्डिंग को बम विस्फोट कर उड़ा दिया। विस्फोट के समय में बिल्डिंग के भीतर कोई नहीं था। यह 2018 से बन रही थी। धमाके के बाद पाकिस्तानी सेना और पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया।

इस बीच बलोच रिपब्लिकन गार्ड्स के प्रवक्ता डस्टिन बलोच ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि मंगलवार सुबह लड़ाकों ने कच्छी इलाके के छेत्री इलाके के धादर और सनी रोड पर सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में पांच जवान मौके पर ही मारे गए और कई घायल हो गए।

बीएलएफ प्रवक्ता मेजर घोरम बलूच ने कहा कि 28/29 सितंबर की रात करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन की महिला कमांडरों ने क्वेटा-कराची हाइवे पर कलात के दश्त गोरान इलाके में रात 12 बजे नाकाबंदी कर गुजर रहे वाहनों की तलाशी ली। शाम पांच बजे नाकाबंदी हटा ली गई। पाकिस्तान की सेना ने इसका कोई विरोध नहीं किया। फ्रंट के लड़ाकों का कलात और खुजदार में मेन हाइवे पर नियंत्रण बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.