
Ali Aadil Khan
Editor’s Desk
अयोध्या में दीपोत्सव और क़ब्रस्तान के लिए पैसा
वैसे तो क़ब्रस्तान और शमशान हर इंसान को हमेशा याद रखना ही चाहिए ,मौत ऐसी कड़वी सच्चाई है की इससे किसी जीव को भी इंकार नहीं , मौत को याद रखने से गुनाहों से बचने में मदद मिलती है .लेकिन जब चुनाव में क़ब्रस्तान राजनेताओं को याद आता है तो इसका मतलब आपको समझ लेना चाहिए ……..और हम भी कुछ कुछ समझने की कोशिश कर रहे हैं ,,, जैसे ……..
कोरोना काल में शमशान और क़ब्रस्तान का ज़िक्र जाइज़ था क्योंकि लाशों को कुत्ते नोच रहे थे ऐसे में उनके क्रियाकर्म का माक़ूल इंतज़ाम करना सरकारों और राजनेताओं की ज़िम्मेदारी थी ,मगर सरकारें अपनी ज़िम्मेदारियों को ढंग से या बेढंगे तरीके से भी निभा नहीं पाईं ,,,,, लेकिन उस दौरान जनता आत्म निर्भर दिखाई सी दे रही रही थी और जनता तो जनता उस वक़्त तो लाशें भी आत्मनिर्भर लगने लगी थीं और अपना क्रियाकर्म स्वयंम ही कर रही थीं ……..शुक्र है रब का की वो दौर भी गुज़र गया ,,,मगर न तो जनता ने और न ही सरकारों ने उन हालात से कोई सबक़ लिया ….



दीपावली के पावन अवसर पर भारत के सबसे विशाल प्रदेश के मुख्यमंत्री को क़ब्रस्तान याद आजाये तो इसको आप क्या कहेंगे ? आप ही बताएं …. ,,,,, शमशान और क़ब्रस्तान सीख लेने का मक़ाम और मौक़ा होता है लेकिन हमारी सियासत यहाँ से भी वोट लेना चाहती है ……दरअसल अयोध्या कई मानों में बहुत अहम् मक़ाम माना जाता है , लेकिन आज अयोध्या की चर्चा इसलिए हो रही है की यहाँ 9 लाख दिए जलाकर दीपोत्सव मनाया गया ,,,अच्छी बात है मनाया जाना चाहिए क्योंकि अयोध्या नगरी का दीपों से सीधा रिश्ता है …..अगर इन दीपों में करुणा , आस्था , आध्यात्म , स्नेह , त्याग , तपस्या ,ईश्वरवाद या मानवता और सद्भाव का तेल है तो धार खुद दिख जायेगी वरना दीवाली तो हर वर्ष आती ही है मगर हमारे अंदर का रावण नहीं मरता , और दीवाली मनाली जाती है … ऐसा ही कुछ हज के मौके पर मुसलमान भी करते हैं शैतान को कंकरियां मारकर फ़रीज़ा तो पूरा कर आते हैं मगर फिर खुद शैतान बन जाते हैं …
मुख्यमंत्री का दीवाली के अवसर पर क़ब्रस्तान का ज़िक्र करना कितना उचित था होसके तो आप बताएगा ….मुख्यमंत्री का इस अवसर पर Free Ration चुनावी उपहार तो किसी हद तक सही हैं मगर इसमें भी चूक कर गए चूंकि उनके पथप्रदर्शक तो फ्री राशन की योजना को नवंबर के अंत में ख़त्म कर देंगे ,और उनके अनुगामी फ्री राशन को और शिद्दत के साथ मार्च तक खींचकर ले जायेंगे ताकि उपहार के साथ वोट का डिमांड ड्राफ्ट भी साथ रख दिया जाए जिससे अगली दीवाली भी मुख्यमंत्री के रूप में ही मनाई जाए |
मुख्यमंत्री के घोषणाओं में 40 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों को 5 लाख का बीमा देने के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ा जाना भी शामिल था अंत्योदय अन्न योजना में राज्य के अंदर Targated Public Distribution System के तहत कवर किए गए गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों में से एक करोड़ ग़रीब परिवारों की पहचान करने और उन्हें 2 रुपये प्रति किलोग्राम गेहूं और 3 रुपये प्रति किलोग्राम चावल की अत्यधिक राजसहायता प्राप्त दरों पर खाद्यान्न प्रदान करने की परिकल्पना की गई है वैसे परिकल्पना का पर्यायवाची सट्टेबाज़ी भी होता है ध्यान रखें ।
केंद्र सर्कार में खाद्य एवं उपभोक्ता सचिव ने जानकारी दी है की सर्कार फ्री राशन की योजना को समाप्त करने जा रही है , 30 nov के बाद इसको बंद कर दिया जाएगा , यह फैसला इसलिए लिया गया है की देश की आर्थिक वयवस्था पटरी पर लौट रही है . देश में अर्थ वयवस्था किसकी पटरी पर लौटी है इसका खुलासा नहीं किया गया है .
हालाँकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि देश के आर्थिक भविष्य में भारतीयों का भरोसा हाल के वर्षों में कम हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग के बहुत से परिवार गरीबी में चले गए हैं। राजन ने NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि घरेलू शेयर बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन यह इस वास्तविकता को नहीं दर्शाता है कि बहुत से भारतीय गहरे संकट में हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘देश की भविष्य में आर्थिक स्थिति के सम्बन्ध में हमारा विश्वास कम हो गया है , महामारी के आंकड़ों ने हमारे आत्मविश्वास को और भी कम कर दिया है।’’ आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि अनुमान को 10.5 प्रतिशत से घटाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया है, जबकि आईएमएफ ने 2021 में 9.5 प्रतिशत और इसके अगले साल 8.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है।
राजन ने कहा कि आर्थिक कार्यक्रमों का जोर अच्छी नौकरियां पैदा करने पर होना चाहिए, उन्होंने कहा, ‘‘जैसे–जैसे हमारा आर्थिक प्रदर्शन घट रहा रहा है, हमारी लोकतांत्रिक साख,….आर्थिक मुद्दों पर बहस करने की इच्छा, मतभेदों का सम्मान और सहन करने की शक्ति भी प्रभावित हो रही है।’’ उन्होंने भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों में शामिल होने की जरूरत पर भी जोर दिया। वर्तमान में शिकागो विश्वविद्यालय के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर राजन ने कहा कि ऐसी वृद्धि और विकास जो सभी देशवासियों को साथ लेकर नहीं चलती है, वह टिकाऊ नहीं है।
आर्थिक मंदी और देश में विकास के सिलसिले में हमारा मानना है की मुसलमान करोड़ों लागत की आलिशान मस्जिदों की जगह हर colony में अच्छा स्कूल और एक हेल्थ सेंटर खोलें और हमारे हिन्दू भाई भी ऐसा ही कुछ करें .. ..और सरकारों से हमारा निवेदन है की 300 और 250 मीटर ऊंची मूर्तियों और भव्य मंदिरों में पैसा लगाने की जगह देश की 40 से 50 करोड़ ग़रीब जनता के जीवन यापन के लिए स्थाई प्रबंध करने की योजना बनायें न की फ्री राशन देकर उनको हमेशा ग़ुलाम बनाये रखने की.हालाँकि आपातकाल में जनता के माकन रोटी और कपडे का इंतज़ाम करना यह सरकार की ही ज़िम्मेदारी बनती है …….
NDA कार्यकाल में योजनाओं की सूची तो बहुत लम्बी है , किन्तु योजनाओं से देश की जनता को होने वाले लाभ का सूचकांक काफी गिरा हुआ है ….लेकिन योजनाओं की यह फेहरिस्त आपकी सुविधा के लिए रख रहा हूँ यदि आप भी किसी योजना का लाभ लेने के लिए अपना मुक़द्दर आज़माना चाहें तो आज़मा सकते हैं …. मगर सबसे पहले यह बताने की कृपा करें की आप जिन सरकारी शौचालयों में जाते हैं उसमें पानी का भी माक़ूल प्रबंध है की नहीं , अगर हाँ तो यह भी सरकार की बड़ी उपलब्धी में आप गिना सकते हैं ……हालाँकि सरकार तो पूरी सुविधाओं का दावा करती रही हैं . योजनाओं की सूची Description में दाल दूंगा वहां देख सकते हैं शुक्रिया ………..
योजनाओं की सूची इस प्रकार है
प्रधानमंत्री रोजगार योजना
प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना
रोजगार प्रोत्साहन योजना
आयुष्मान सहकार योजना
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना
पीएम कृषि सिंचाई योजना
स्वनिधि योजना
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
अटल पेंशन योजना
मत्स्य सम्पदा योजना
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
ऑपरेशन ग्रीन योजना
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
नेशनल एजुकेशन पालिसी योजना
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना
किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना
उज्ज्वला योजना
प्रधानमंत्री प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना
आवास योजना लिस्ट
प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना
प्रधानमंत्री रोज़गार योजना
आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
अन्त्योदय अन्न योजना
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
गर्भावस्था सहायता योजना
प्रधानमंत्री कुसुम योजना
जीवन ज्योति बीमा योजना
पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
स्वामित्व योजना