अयोध्या में महंत गिरफ्तार:युवती को कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म.

अयोध्या में पूजा-पाठ के बहाने युवती से दुष्कर्म के आरोपी महंत पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी महंत पर पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म के अलावा एससी-एसटी एक्ट, झाड़-फूंक के नाम पर धन लेने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

पीड़ित युवती अयोध्या जिले के बीकापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। सूत्रों के अनुसार वह दिल्ली के एक लड़के से प्रेम करती थी, जबकि उसके घर वाले यह नहीं चाहते थे। लड़की को इस प्रेम बंधन से मुक्त कराने के लिए अयोध्या में पूजा-पाठ कराने आए थे।

आरोप है कि महंत ने पूजा-पाठ के बहाने दुराचार किया। पीड़िता के अनुसार बुधवार की शाम पांच बजे उसे बुलाया गया और रोज की तरह माता-पिता को भेज दिया गया। अकेला पाकर महंत ने पीड़िता को कमरे में बंद कर पूजा के बहाने रेप किया। पीड़िता के अनुसार वह जब घर पहुंची तो गाड़ी से उतरते ही बेहोश हो गई, फिर परिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जानकारी होते ही जांच शुरू कर दी।

आरोपी महंत हनुमान दास निवासी सियाबल्लभ कुंज नयाघाट को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। करीब 24 घंटे तक पूछताछ व जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार को पुलिस ने महंत के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.