दिल्ली में आज ऑटो और टैक्सी ड्राइवरो की हड़ताल।

Date:

दिल्ली के निवासियों को आज सफर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. पेट्रोल-डीजल और CNG के बढ़ते दामों के खिलाफ आज यानी सोमवार को दिल्ली में ऑटो, टैक्सी और मिनी बस चालकों के विभिन्न संगठनों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की है.

सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली ने कहा कि वह सोमवार से ‘अनिश्चितकालीन’ हड़ताल करेंगे. दिल्ली सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से किराया संशोधन पर विचार करने के लिए एक समिति बनाने का ऐलान किए जाने के बाद भी संगठनों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष कमलजीत गिल ने कहा है कि, ‘ईंधन की कीमतों में कमी और किराए में संशोधन कर हमारी सहायता के लिए सरकार द्वारा कोई कदम न उठाए जाने पर हमने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है.’

‘हम जानते हैं कि दिल्ली सरकार कोई समिति बना रही है, मगर हमें अपनी समस्याओं का निराकरण चाहिए, जो नजर नहीं आ रहा है. हमारी मांग है कि सरकार (केंद्र और दिल्ली) CNG की कीमतों पर 35 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी प्रदान करे.’दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा.

विभिन्न यूनियन किराया दरों में वृद्धि और CNG की कीमत घटाए जाने की मांग कर रही हैं. CNG की कीमतों पर सब्सिडी की मांग को लेकर सैकड़ों ऑटो, टैक्सी और कैब ड्राइवर्स ने हाल ही में दिल्ली सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना !

ट्रंप ने भी ईरान का लोहा माना! कहा- ताकतवर...

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से खारिज

मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव संसद से...

Gopal Misra elected National President of IFWJ with unanimous mandate

Veteran journalist Gopal Misra succeeds Late Dr. K. Vikram...

क्या देवता मांस खाते थे?

भगवान राम और अन्य देवताओं की खानपान की आदतों...