ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का 46 साल की उम्र में निधन

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का 46 साल की उम्र में कार दुर्घटना में निधन हो गया है. यह घटना भारतीय समयानुसार शनिवार रात की है. साइमंड्स की कार टाउन्सविले नाम के शहर के बाहरी हिस्से में दुर्घटनाग्रस्त हुई है.

पुलिस द्वारा जारी वक्तव्य के मुताबिक, “प्राथमिक जानकारी बताती है कि रात 11 (ऑस्ट्रेलियाई समयानुसार) बजे के ठीक बाद कार एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वी रेंज रोड पर चल रही थी, तभी कार पटरी से उतर गई और कार ने कई पलटियां खाईं. कार में साइमंड्स अकेले सवार थे, उन्हें बचाने के लिए कई आपात कोशिशें की गईं, लेकिन चोटों के कारण उनकी मौत हो गई.

शनिवार देर रात एक कार दुर्घटना में मौत हो गई. उनकी उम्र अभी सिर्फ 46 साल थी. साइमंड्स के अचानक निधन से क्रिकेट जगत शोकाकुल है. खिलाड़ियों से लेकर आम प्रशंसकों तक, हर कोई उनकी मौत पर दुख जता रहा है.
एंड्रयू साइमंड्स के जीवन में कई ऐसे किस्से रहे जिसके लिए उन्हें याद किया जा सकता है. भारत में तो वे बॉलीवुड की एक फिल्म में काम कर चुके हैं और बिग बॉस-5 के सेट पर भी नजर आ चुके हैं.
युजवेंद्र चहल ने हाल ही में एक खुलासा करते हुए कहा बताया था “2011 की बात है, जब मुंबई इंडियंस ने चैंपियंस लीग जीती थी. एंड्रयू साइमंड्स ने एक पार्टी के दौरान बहुत सारा “फ्रूट जूस” पी लिया. इसके बाद उन्होंने मेरे हाथ बांध दिए और जेम्स फ्रैंकलिन ने मेरे पैर बांध दिए. उन्होंने मेरे मुंह पर भी टेप लगा दिया था. अगली सुबह, एक सफाईकर्मी आया, उसने मुझे देखा और मेरे हाथ-पैर खोले.”

”मौत एक ऐसा कड़वा सच है जिसे आपको क़ुबूल करना पड़ेगा. जो भी इंसान इस दुनिया में आया है वो एक दिन वापस खुदा के पास जायेगा ही.
मौत हर किसी को आनी है फिर चाहे वो राजा हो या फ़क़ीर, कला हो या गोरा, हिन्दू हो या मुस्लमान. मौत की खूबसूरती यही है की वो सबको एक नज़र से देखती है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.