आतंकवाद-रोधी मुद्दों पर आसियान देशों की बैठक

Date:

आतंकवाद-रोधी मुद्दों पर आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 14वीं बैठक 19 और 20 मार्च को नई दिल्ली में की जाएगी आयोजित

आतंकवाद-रोधी मुद्दों पर आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की प्लस (एडीएमएम-प्लस) विशेषज्ञ कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 19 और 20 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

भारत और मलेशिया दो दिवसीय बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक के दौरान, आतंकवाद और उग्रवाद के उभरते खतरों से निपटने के लिए तैयार की गई एक मजबूत और व्यापक रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

इस बैठक का उद्देश्य आसियान के रक्षा बलों और बातचीत में शामिल उसके भागीदारों के अनुभवों को साझा करना है।

बैठक में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, वियतनाम, सिंगापुर और थाईलैंड सहित 10 आसियान देशों के प्रतिनिधिमंडल और ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, जापान, चीन, अमेरिका और रूस के आठ संवाद साझेदारों के साथ-साथ तिमोर लेस्ते और आसियान सचिवालय भाग लेंगे। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह बैठक के उद्घाटन समारोह में मुख्य भाषण देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री विदेश यात्रा से क्या लेकर लौटे?

मोदी की 2014 से आज तक 100 से ज़्यादा...

तिब्बी कांग्रेस कैराना की ओर से 149वां मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप

मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खान को अभी तक भारत रत्न...

युवा बेरोजगारों के अपमान के खिलाफ आंदोलन

सीजीआई के कॉकरोच और परजीवी बयान को लेकर युवाओं...

अब सस्ता रूसी तेल बंद, क्या बढ़ेगा जनता का बोझ?

होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने अस्थायी राहत देते...