श्रीनगर: श्रीनगर एनआईटी के प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने जा रहे बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार सुबह श्रीनगर हवाईअड्डे पर रोक लिया। खेर ने ट्विटर के जरिये इस बात पर भी नाराज़गी जताई की पुलिस ने उनके साथ अच्छा नहीं किया। उन्होंने लिखा ‘जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि मुझे श्रीनगर शहर में जाने की अनुमति नहीं है। मैंने उन्हें आदेश दिखाने को कहा है। अब भी हवाईअड्डे पर ही हूं।’
खेर ने कहा कि उन्हें अपने पैतृक घर में जाने की अनुमति भी नहीं दी गई। उन्होंने ट्वीट में लिखा ‘मैंने जम्मू कश्मीर पुलिस से पूछा कि क्या मैं अपने पैतृक घर जा सकता हूं या खीर भवानी मंदिर जा सकता हूं। मुझे इसके लिए भी इजाजत नहीं दी गई है।’
आखिरकार खेर को हवाई अड्डे से वापिस लौटना पड़ा और उन्होंने ट्वीट पर तंज भरे लहज़े में एयरपोर्ट स्टाफ और जम्मू कश्मीर पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा की वह वापिस आएंगे, लेकिन तब तक क्या राजनैतिक परिवर्तन आएंगे कोई नहीं जानता ।top bureau