अमरीका में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

भारत के अम्बेडकरवादियों के लिए खुशी की खबर

उत्तरी अमरीका में 19 फीट ऊंची भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण 14 अक्‍टूबर को होगा

 

संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर को अमेरिका की ज़मीन पर मिला सम्मान , अपने देश में नहीं मिल सका वो स्थान जिसके वो थे हक़दार , समाज आज भी भेद और नफ़रत का शिकार

उत्तरी अमरीका में 14 अक्‍टूबर को मैरीलैंड के बाहर भीमराव अंबेडकर की सबसे विशाल प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है। इस योजना के आयोजक अंबेडकर अंतर्राष्‍ट्रीय केन्‍द्र -ए.आई.सी ने जानकारी दी कि 19 फुट ऊंची इस प्रतिमा का नाम समानता की प्रतिमा रखा गया है।

इसे जाने माने कलाकार और शिल्‍पकार रामसूत्र ने तैयार किया है। इन्‍होंने ही गुजरात के अहमदाबाद में सरदार पटेल की प्रतिमा का निर्माण किया था। मै‍रीलैंड के ऐकोकीक शहर में 13 एकड़ की जमीन पर भारतीय संविधान के मुख्‍य निर्माता अंबेडकर की इस प्रतिमा का निर्माण किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.