अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद प्रदर्शन

अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद, बिहार-दिल्ली-झारखंड सहित कई राज्यों में सुरक्षा कड़ी, ट्रेनें कैंसिल.

सेना में भर्ती के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना का ऐलान किया है, जिसका देशभर में युवक विरोध कर रहे हैं और सड़कों पर उतरकर तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं. बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन भी हुए हैं.  कई ट्रेनों को जला दिया गया. रेलवे स्टेशनों को फूंक दिया गया और जमकर तोड़फोड़ की गई. आज इस नई सेना भर्ती योजना के खिलाफ भारत बंद बुलाया गया है. इसे लेकर देश के कई राज्यों में  सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बिहार के 20 जिलों में इंटनेट बंद कर दिया गया है तो वहीं आज 350 ट्रेनों को कैंसिल भी कर दिया गया है. रविवार को भी 362 ट्रेनें निरस्त रही थीं, इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में धारा 144 लागू की गई है.

साथ ही हरियाण में भी सेना की अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत बंद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं. जिसके तहत फरीदाबाद पुलिस ने कानून व्यवस्था की दृष्टि से सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली है. सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आज फरीदाबाद में तकरीबन 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

मध्य भारत में भी अग्निपथ योजना का विरोध का बूरा असर देखा जा रहा है. युवाओं के बुलाए गए भारत बंद को देखते हुए सोमवार के दिन झारखंड में सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. झारखंड के शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी है कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार के दिन झारखंड में सभी स्कूल बंद रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.