जो बाइडेन के सर पर अमेरिका के 46वें राष्‍ट्रपति का ताज

Date:

जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ली . उनसे पहले कमला हैरिस ने देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली जो एक तारीख़ बनी .इस तरह वह अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति का क़लम दान संभाल रही हैं ..

वॉशिंगटन: शपथ ग्रहण समारोह : जो बाइडन ने बुधवार को 46वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ली और एक ऐतिहासिक समारोह में अमेरिका के सदर के हैसियत से अपना क़लम दान संभाला . (78) वर्षीय डेमोक्रेटिक नेता बाइडन को प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल बिल्डिंग के ‘वेस्ट फ्रंट’ में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.

President Joe Biden की शपथ से पहले कमला हैरिस को अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गयी . वह देश की 49वीं उपराष्ट्रपति हैं.Herris अमेरिका की पहली महिला उप राष्‍ट्रपति बनीं .अमेरिका के नए राष्ट्रपति की हैसियत से जो बाइडेन ने कहा “हम अमेरिका को एकजुट करेंगे. यह लोकतंत्र का दिन है, यह अमेरिका का दिन है. यह उम्मीद और दोबारा खड़े होने और हर चुनौती से निपटने का दिन है. बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में हर व्यक्ति की आवाज सुनी जाएगी. अमेरिका विभाजनकारी, धार्मिक भेदभाव, नस्लवाद को खारिज कर अपना एकजुट चेहरा पेश करेगा.और यही डेमोक्रेसी का मतलब है

जो बाइडेन ने तारीखी समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘जनता की इच्छाओं को समझकर ,सुनकर उनको पूरा किया जाएगा . श्वेतों को श्रेष्ठ मानने की मानसिकता को हराएंगे , मैं चाहता हूं कि हर अमेरिकी इस लड़ाई में शामिल हो और दुनिया के सामने एक मिसाल बने . इस बार शपथ ग्रहण समारोह को कोरोना वायरस महामारी की वजह से मुख़्तसर रखा गया था . समारोह में कई सेलिब्रिटी शामिल हुए. समारोह में शामिल होने वालों की सूची में लेडी गागा, जेनिफर लोपेज और गार्थ ब्रुक्स, ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, लॉन लिजेंड, डेमी लोवाटो, फू फाइटर, जस्टिन टिम्बरलेक और बोन जोवी शामिल रहे.

शपथ ग्रहण के पहले जो बाइडेन ने कहा है कि ‘यह अमेरिका के लिए नया दिन है.’बाइडेन ने निवर्तमान राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) के राष्‍ट्रपति के तौर पर कार्यकाल खत्‍म होने के बाद व्‍हाइट हाउस छोड़ने के बाद ट्वीट लिखा, ”यह अमेरिका के लिए नया दिन है.”

नए राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में 25,000 से अधिक नेशनल गार्ड तैनात किये गए थे ताकि सत्ता हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से हो सके.बाइडन और हैरिस शपथ से पहले गिरजाघर में प्रार्थना सभा में शामिल हुए. जो बाइडेन अमेरिका के इतिहास में यूँ तो कई मानो में मुख्य हैं साथ ही वो सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति भी बने हैं. अमेरिका के राष्‍ट्रपति का पद संभालने के बाद पहले दिन उठाए जाने वाले कदमों के अंतर्गत वाइडेन, कई मुस्लिम बहुल देशों से आगंतुकों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को खत्‍मकरने का ऐलान करचुके हैं और अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर होने वाली दीवार के निर्माण को भी रोकेंगे. अवैध अप्रवासन (illegal immigration) को रोकने के लिए डोनाल्‍ड ट्रंप ने यह दीवार बनाने का आदेश दिया था.जिसको अमानवीय और अलोकतांत्रिक कहा गया था .

बाइडेन की प्राथमिकताओं में पेरिस जलवायु समझौते और विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) से अमेरिका को फिर से जोड़ना भी शामिल है . बाइडेन शपथ लेने के बाद 17 आदेशों पर हस्‍ताक्षर करेंगे, वे पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के मुकाबले आव्रजन, पर्यावरण, कोविड-19 के खिलाफ जंग और अर्थव्‍यवस्‍था से जुड़े मुद्दों पर अलग राह अख्तियार करेंगे.साथ ही डेमोक्रेसी के सही उद्देश्यों को देश में लागू करेंगे .

Video Curtesy C Span

Joe Biden is sworn in as the 46th President of the United States and delivers his inaugural address.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

डॉ. शम्स इक़बाल के प्रयास सराहनीय : डॉ. सैयद अहमद ख़ाँ

राष्ट्रीय उर्दू भाषा संवर्धन परिषद में पाँच वर्षों से...

Farangi Mahal: A Legacy of Scholarship

Farangi Mahal: A Legacy of Scholarship, National Service and...

Mamdani’s Rise Signals a Shift in NYC Democratic Politics

New York: The contrast on New York City's primary...

Jamiat treats in Free Medical Camp at Ajmer

Jamiat medical camp at Ajmer Urs treats 1,415 pilgrims...