AAP विधायक के दबाव के चलते कर ली आत्महत्या : डाॅ. जौली

देवली आम पार्टी विधायक जल बोर्ड टयूबवेल बिक्री मायाजाल में लिप्त: डाॅ. जौली

Press Release /09/05/2020
दक्षिण दिल्ली, 8 मई 2020ः दक्षिण दिल्ली वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विजय जौली ने आज बताया कि देवली आम पार्टी विधायक प्रकाश जारवाल दोबारा से एक क्षेत्रीय दिल्ली जल बोर्ड विवाद में लिप्त पाए गए है।

देवली विधानसभा के अंतर्गत दुर्गा विहार रिहाशी बस्ती में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा लगाए गए, नए पानी के टयूबवेल को चालू करवाने में विधायक व उनके समर्थकों द्वारा जनता से पैसों की उगाही के गंभीर आरोप सामने आए है।

भाजपा नेता डॉ. जौली ने कहा कि इससे पहले देवली विधानसभा के नागरिक डॉ. राजिंदर सिंह ने इसी विधायक के भ्रष्टाचार व दबाव के चलते आत्महत्या कर ली थी। तथा मरने से पहले अपने हस्त-लिखित बयान में देवली विधायक प्रकाश जारवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे। डॉ जौली ने बताया कि अभी नेब सराय थाना की पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।


भाजपा नेता डॉ. जौली ने कहा कि जब देश व दिल्ली की जनता, कोरोनॉ महामारी के संकट से जूझ रही है- तब आम पार्टी के विधायक तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा पानी के मुद्दे पर पैसे की उगाई ‘‘अमानवीय व शर्मनाक है।’’

भाजपा नेता डॉ. जौली ने दिल्ली जल बोर्ड को चेतावनी देते हुए मांग की कि अगले 96 घंटो में इस नए टयूबवेल को चालू किया जाए। तथा क्षेत्र के खराब पड़े सभी ट्यूबवैलों को तुरंत ठीक करवा पानी आपूर्ति की जाए। अन्यथा भाजपा इस मुद्दे पर विरोद्ध ‘‘प्रदर्शन व धरना’’ आयोजित करने के लिए बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.