गंभीर समस्या पर गौतम नदारद

प्रदूषण की गंभीर समस्या पर होने वाली बैठक से गौतम नदारद ,सोशल मीडिया पर इस सांसद की जमकर होरही आलोचना

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर का ट्वीट – अगर मुझे गाली देने से दिल्ली का प्रदूषण कम होता है तो मुझे AAP जी भरकर गाली दें ।’

नई दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सांसदों और आला अधिकारियों की प्रस्तावित बैठक इस वजह से टालनी पड़ी क्योंकि उसमें कई सांसद और अधिकारी नहीं पहुंचे। Deadly पोलुशन से सम्बंधित इस गंभीर समस्या पर होने वाली बैठक में पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को भी पहुंचना था, लेकिन वह भी इसमें नदारद रहे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

इस बैठक में गंभीर के न आने पर आम आदमी पार्टी (AAP) के भी निशाने पर भी रहे । गौतम गंभीर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर एक बयान जारी किया। और ट्वीट कर लिखा- ‘मेरा काम खुद बोलेगा। आगे लिखा मुझे गाली देने से दिल्ली का प्रदूषण कम होता है तो AAP मुझे जी भरकर गाली दीजिए।

दरअसल, शहरी विकास मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति की आज इस अहम् मुद्दे पर बैठक प्रस्तावित थी, जिसमें दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा होनी थी, लेकिन बैठक को इस लिए टालनी पड़ी।क्योंकि कई सांसद और अधिकारी इस बैठक में पहुंचे ही नहीं। सांसद जगदंबिका पाल संसद की इस स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। जानकारी के मुताबिक केवल चार सांसद ही इस बैठक में पहुंचे। जिसमें अध्यक्ष जगदंबिका पाल, हसनैन मसूदी, सी आर पाटिल और संजय सिंह शामिल हैं।

Committee on Urban Development Branch , नीचे लिंक पर पूरी कमीटी को देखा जासकता है
https://c।ndtvimg।com/2019-11/tccdneao_letter_625x300_15_November_19।जपग

इतने संगीन मुद्दे पर होने वाली मीटिंग से दिल्ली के तीनों एमसीडी के कमिश्नर का भी ग़ायब रहना जनता के ज़ेहन में कई सवाल खड़े करता है , आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी इन सभी की दिल्ली और एनसीआर में पोलुशन का लेवल जो यहाँ के वासियों को मौत के घाट तक पहुंचा रहा है, और सम्बंधित संस्थानों के तथा समितियों के ज़िम्मेदार नहीं पहुंचे , जहां उन्हें मौजूद होना था।

अब इस पूरे मामले में शहरी विकास मंत्रालय की स्थायी समिति ने सांसदों और अधिकारियों की गैर मौजूदगी को लेकर लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत करने का फैसला किया है। वहीँ पर्यावरण सचिव के बैठक में न जाने पर जब पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से पूछा गया तो जावड़ेकर ने कहा कि उन्हें इस बैठक की जानकारी नहीं थी। अब वे इस पूरे मामले की जांच कराएंगे।

यह बैठक पार्लियामेंट एनेक्सी में आज सुबह 11:00 बजे होनी थी। लेकिन हेमा मालिनी और गौतम गंभीर, जो इस स्थाई समिति के सदस्य हैंं, वे भी इस प्रमुख बैठक से नदारद रहे। आपको बता दें गौतम गंभीर इस वक़्त इंदौर में चल रहे भारत बंग्लादेश के टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे हैं। अब देश की जनता ही फैसला करे ऐसे सांसदों को जनता के बीच जाने का हक़ बचता है जो अपने संसदीय ज़िम्मेदारी को नहीं निभा रहे हैं और मैथ की कमैंट्री करने इंदौर पहुँच गए , यह सांसद की हैसियत से गौतम गंभीर की बड़ी ग़लती मानी जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.