संयुक्त रूप से भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण

Date:

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मंगोलिया के राष्ट्रपति महामहिम खाल्तमागिन बटुल्गा ने संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंगोलिया के गंडान तेगचेन्लिंग मठ में भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्यों की प्रतिमा का अनावरण किया है।

 

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/NAV_2777Q22J.JPG

 

प्रधानमंत्री ने 2015 में मंगोलिया यात्रा के दौरान गंडान तेगचेन्लिंग बौद्ध मठ में पूजा की थी और भारत तथा मंगोलिया में साझा बौद्धिक विरासत और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क के महत्व को ध्यान में रखते हुए बौद्ध मठ को भारत की ओर से भगवान बुद्ध की प्रतिमा उपहार स्वरूप देने की घोषणा की थी।

इस प्रतिमा में भगवान बुद्ध बैठी हुई मुद्रा में हैं और अपने शिष्यों को शांति, सहअस्तित्व और सद्भावना का उपदेश दे रहे हैं। यह प्रतिमा 6 से 7 सितंबर, 2019 तक मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में दोनों देशों के बीच आयोजित द्विपक्षीय संवाद के तीसरे संस्करण के अवसर पर गंडान बौद्ध मठ में इस महीने के शुरू में स्थापित की गई थी। संवाद के माध्यम से दोनों देशों के बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक नेताओं, विशेषज्ञों और विद्वानों को बौद्ध धर्म से जुड़े समकालीन विषयों पर चर्चा के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान किया गया।

 

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/NAV_28540KO5.JPG

 

गंडान तेगचेन्लिंग बौद्ध मठ मंगोलिया में बौद्ध धर्म और इससे जुड़ी कई मूल्यवान धरोहरों का बड़ा केन्द्र है। शांति के लिए एशियाई बौद्ध सम्मेलन की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां 11वीं महासभा का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में भारत, दक्षिण कोरिया, रूस, श्रीलंका, बंगलादेश, भूटान, नेपाल, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड और जापान सहित 14 देशों के डेढ़ सौ से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए थे।

 

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/NAV_2926IX3S.JPG

Source PIB website

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोमनाथ: इतिहास या सियासी मंच?

धार्मिक स्थल कोई भी हो, या किसी भी मज़हब...

Understanding the Position of Indian Muslims

Citizenship Concerns and Documentation Reality: Understanding the Position of...

चुनावी शोर के बाद संकट का दौर!

ईरान युद्ध और वैश्विक तेल संकट की आशंकाओं के...

“चुनाव खत्म, अब त्याग शुरू? तेल संकट पर सरकार घिरी”

क्या भारत किसी बड़े तेल संकट की दहलीज़ पर...