सोनिया-राहुल से स्वामी की मुलाक़ात ,स्थिर सरकार बनाने का संकल्प

Date:

सोनिया-राहुल से स्वामी की मुलाक़ात ,स्थिर सरकार बनाने का संकल्प

मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी ने उनके न्योते को स्वीकार कर लिया है और वह शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे , दानिश भी रहे साथ साथ

नई दिल्ली: कर्नाटक में नए सियासी समीकरणों का आयाम शुरू होने जारहा है , बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी तथा वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की.

कुमारस्वामी ने उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया साथ ही मंत्री मंडल के गठन पर भी हलकी फुल्की चर्चा रही . मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि सोनिया और राहुल ने हमारा न्योता स्वीकार कर लिया है.

उन्होंने कहा कि उनके दोनों दलों के कई विधायक बतौर मंत्री शपथ लेंगे, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उप मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से उनकी क्या बातचीत हुई. कुमारस्‍वामी ने कहा, ‘राहुल जी ने कर्नाटक के महासचिव केसी वेणुगोपाल को जिम्‍मेदारी दी है कि वो सभी मामलों पर चर्चा कर निर्णय लें. स्‍थानीय नेता और वो मंगलवार को हालात को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करेंगे.’ सोनिया और राहुल के साथ कुमारस्वामी की मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली.

इससे पहले कुमारस्वामी ने कहा था कि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन कर्नाटक में स्थिर सरकार देगा. कुमारस्वामी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिलने से पहले बसपा प्रमुख मायावती से भी मिले और कांग्रेस-जेडीएस सरकार बनाने की योजनाओं पर चर्चा की. कुमारस्वामी ने दिल्ली आने पर संवाददाताओं से कहा था कि, ‘हम स्थिर सरकार देने जा रहे हैं.

मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह कर्नाटक में कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वहां मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘मैंने एचडी कुमारस्वामी जी से मुलाकात की. हमने कर्नाटक के राजनीतिक स्थिति पर बात की. मैं बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह में जाऊंगा.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, सरकार दबाव में?

Edited by mukesh Yadav करीब 10 अरब डॉलर का झटका,...

An Open Letter to Shri Yogi Adityanath Ji

Shri Yogi Adityanath Ji: Reflections on Governance and Social...

राहुल गांधी का अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों से सीधा संवाद

राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला...

NEET UG 2026: पुनर्परीक्षा की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु NEET परीक्षा...