मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को सहसों के रूदापुर स्थित बसंती रिजॉर्ट में 142 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। इनमें सहसों विकासखंड के 36, बहादुरपुर के 53 और फूलपुर के 53 जोड़े शामिल रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल, विधायक दीपक पटेल, सहसों की ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह और बहादुरपुर के ब्लॉक प्रमुख अरुणेंद्र यादव ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में सहायता देना और उन्हें आर्थिक बोझ से राहत दिलाना है। विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी तथा संबंधित विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।