नई दिल्ली, 20 सितंबर । दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान तिमारपुर के विधायक सूर्यप्रकाश खत्री एवं दिल्ली नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि आज तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के मुखर्जीनगर, गोपालपुर, वजीराबाद सहित कई स्थानों पर पहुंचकर पंप हाउस, झील, बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था और प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर ही समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।