विश्व प्रसिद्ध पूनरासर धाम में हनुमानजी का 17 से 19 सितंबर तक भादवा मेला

बीकानेर, 15 सितंबर । संभाग मुख्यालय से करीब 56 किलोमीटर दूर स्थित विश्व प्रसिद्ध पूनरासर धाम में हनुमानजी का भादवा मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 17, 18 एवं 19 सितंबर को पूनरासर धाम में भव्य भादवा मेला आयोजित होगा। मेले में बीकानेर सहित राजस्थान, देश के विभिन्न जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु बाबा हनुमान के दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आस्था और श्रद्धा के साथ धाम पहुंचेंगे।

पूनरासर धाम के पुजारियों विमल कुमार बोथरा, पुजारी धनराज बोथरा, कमल कुमार बोथरा, संपत मल बोथरा, राजकुमार बोथरा, रंजीत कुमार बोथरा, धर्मचंद बोथरा, लक्ष्मीपत बोथरा ने संयुक्त रुप से मंगलवार काे यह जानकारी दी। उन्हाेंने बाबा हनुमान का स्वर्णाकर्षण फाेटाे फ्रेम का लोकार्पण भी किया। स्वर्णाकर्षण फाेटाे फ्रेम भक्ताें काे पूनरासर भादवा मेले में उपलब्ध हाेगा।

पुजारी परिवार ने बताया कि बोथरा परिवार ओसवाल समाज की परंपरा से जुड़ा हुआ है और लंबे समय से मंदिर की पूजा-अर्चना एवं व्यवस्थाओं का संचालन करता आ रहा है।

पुजारी धनराज बोथरा ने बताया कि भादवा मेले के दौरान बड़ी संख्या में पैदल यात्री और श्रद्धालु पूनरासर धाम पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठहरने, भोजन-प्रसाद, पानी, स्नान आदि की व्यवस्थाएं की जाएंगी। पैदल यात्रियों की थकान को देखते हुए मालिश/मसाज की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि पुजारी परिवार, ट्रस्ट, प्रशासन तथा सहयोगी संस्थाएं मिलकर मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में जुटी हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो और वे शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से बाबा के दर्शन कर सकें।

मेले में लाखों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से भी आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। पुजारी परिवार एवं प्रशासन के बीच समन्वय से मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखने और यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की तैयारियां की जा रही हैं।

पुजारी परिवार ने कहा कि बाबा हनुमान के दरबार में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत है। बाबा के दर्शन करने आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए परिवार अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि बाबा हनुमान सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.