Football: स्पेन और बेल्जियम FIFA विश्‍व कप के क्वार्टर फाइनल में

Date:

Football: स्पेन और बेल्जियम फीफा विश्‍व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

फ़ुटबॉल में, बेल्जियम ने सिएटल में चल रहे फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ़ 16 मुकाबले में अमरीका को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। चार्ल्स डी केटेलेरे के शुरुआती दो गोल और हैंस वनाकेन के तीसरे गोल ने बेल्जियम को मजबूत बढ़त दिलाई।

रोमेलु लुकाकू ने आखिरी क्षणों में अंतिम गोल किया। दूसरी ओर, पहले हाफ में अमरीका के लिए मलिक टिलमैन ने एकमात्र गोल किया। बेल्जियम अब शुक्रवार को लॉस एंजिल्स स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल में स्पेन का सामना करेगा।

इससे पहले, स्पेन ने कल रात डलास स्टेडियम में राउंड ऑफ़ 16 मुकाबले में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मिकेल मेरिनो ने दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम के पहले मिनट में गोल करके जीत सुनिश्चित की।

इस बीच, पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने देश के राउंड ऑफ़ 16 से बाहर होने के बाद अगले फीफा विश्व कप में वापसी न करने की घोषणा की है। स्पेन 2010 में दक्षिण अफ्रीका में अपना एकमात्र विश्व कप खिताब जीतने के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है।

अटलांटा में आज रात राउंड ऑफ 16 के एक अन्य मुकाबले में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना मिस्र से होगा। मैच भारतीय समयानुसार रात साढे नौ बजे से शुरू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राम मंदिर दान विवाद

राम मंदिर दान विवाद: आस्था की रक्षा के लिए...

प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो...

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: चंपत राय...

22 राज्यों में तेज़ बारिश, आंधी, बिजली गिरने की चेतावनी

देश के 22 राज्यों में तेज़ बारिश और आंधी...