राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों के साथ “संवाद” कार्यक्रम
इमरान प्रतापगढ़ी के नेतृत्व में पहले चरण में 9 राज्यों के ज़िला अध्यक्षों से मिले राहुल गॉंधी
नई दिल्ली | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की अहम बैठक में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी एक साल में पीएम नहीं रहेंगे. राहुल ने कार्यकर्ताओं से बेरोजगारी, महंगाई जैसे जनहित के मुद्दे उठाने का आह्वान किया.
इससे पहले जब उन्होंने मीटिंग रूम में एंट्री ली तो एक नारा लगा जिस पर वो काफी देर तक मुस्कुराते रहे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने 9 राज्यों के जिला चेयरमैन को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया था. इंदिरा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संबोधित किया. कार्यकम में जैसे ही राहुल गांधी ने एंट्री ली तो तो जोर-शोर से ‘देश का पीएम कैसा हो राहुल गांधी जैसा हो’ के नारे लगने लगे.
इस नारे और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच राहुल गांधी मुस्कुराते रहे. वहीं. अपने संबोधन में राहुल एक बार फिर मोदी सरकार पर हमलावर दिखे.राहुल ने यहां करीब 45 मिनट का भाषण दिया. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने एक बार फिर दोहराया कि आप नोट कर लीजिए नरेंद्र मोदी एक साल बाद पीएम नहीं रहेंगे.
मैं ये जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कह रहा हूं. नोट करके रख लीजिए. मोदी मुझसे निगाह नहीं मिला पाते. हाल ही में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के एक कार्यक्रम में आपने वीडियो देखा होगा कि वो पहले मेरे पास आए तो आंख मिलाए बिना आगे बढ़ गए.
“जनता से जुड़े मुद्दे उठाइए” राहुल ने कहा, फिर उनको याद आया होगा कि राहुल तो कह चुका है कि मोदी उनसे आंख नहीं मिला पाते. तब वो दोबारा लौटकर मिलने आए. इसका कारण ये है कि मोदी कम्प्रोमाइज्ड पीएम हैं. बैठक में कांग्रेस सांसद ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, गरीबों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, जनता से जुड़े मुद्दे उठाइए.
राहुल ने जेन-जी यानी छात्रों की बात करते हुए कहा कि जो छात्रों की गूंज कोटा में उठी उसे जन-जन तक ले जाइए. उन्होंने अपना स्टैंड क्लियर करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समाज के जिस तबके के साथ अन्याय हो उसको सिर्फ अल्पसंख्यक बोलने की बजाय सिख, मुस्लिम, पारसी या जैन जो हो उसको खुलकर बोलिए, डरिए मत.
“मुझसे शिकायत कीजिए, मैं एक्शन लूंगा” उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस का सिद्धांत है कि समाज के जिस भी तबके के साथ अन्याय हो, उसके साथ पार्टी खड़ी हो वरना कांग्रेस कांग्रेस नहीं रह जाएगी क्योंकि देश का संविधान हर नागरिक को समान अधिकार देता है.
राहुल ने 9 राज्यों के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्षों को ताकत देते हुए कहा कि आप लोग इसी लाइन पर काम कीजिए. अगर कांग्रेस का जिलाध्यक्ष आपकी राह में रोड़ा अटकाए या सहयोग करे तो मुझसे शिकायत कीजिए, मैं एक्शन लूंगा.
ऐसी ही और ख़बरों के लिए, यहाँ क्लिक करें:
TIMESOFPEDIA/PRESSRELEASE