NEET UG 2026: पुनर्परीक्षा की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा

Date:

धर्मेंद्र प्रधान ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु NEET परीक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को आयोजित होने वाली नीट-यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को हर स्तर पर सतर्क रहने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री प्रधान ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से नामित वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न राज्यों में तैनात किया जाएगा, जो परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे तथा अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक की अध्यक्षता में स्थापित केंद्रीय नियंत्रण कक्ष को भेजेंगे। इसका उद्देश्य पूरे देश में परीक्षा संचालन के दौरान बेहतर समन्वय बनाए रखना है।

बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल हो सकें।

समीक्षा बैठक के दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, लॉजिस्टिक व्यवस्था, शिकायत निवारण प्रणाली तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने जानकारी दी कि एजेंसी जिला प्रशासन, राज्य पुलिस तथा खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

बैठक में शिक्षा मंत्रालय, विभिन्न राज्य सरकारों, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी तथा उच्च शिक्षण संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। हाइब्रिड माध्यम से आयोजित इस बैठक में 220 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय वित्तपोषित संस्थानों और उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने पुनर्परीक्षा को निर्बाध, पारदर्शी और सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

ऐसी ही और ख़बरों के लिए, यहाँ क्लिक करें:
TIMESOFPEDIA/NATIONAL

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कॉक्रोच जनता पार्टी को मिला किसान मोर्चे का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP)...

ईरान पर आज रात हो सकता है बड़ा हमला?

ट्रंप ने ईरान को फिर दी सैन्य कार्रवाई की...

गुजरात के कई मुसलमानों को हाई कोर्ट से मिली राहत

सूरत के नासिरनगर में घर टूटने के बाद बेघर...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अमेरिका का बड़ा प्रहार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, कई...