मुस्लिम कांग्रेसी नेता अपने मुद्दे पूरी ताकत से उठाएं: नासिर हुसैन

Date:

राहुल गांधी के निर्देश पर मुस्लिम कांग्रेसी नेता अपने मुद्दे पूरी ताकत से उठाएं: नासिर हुसैन

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने बीते रोज़ इंदिरा भवन में हुई एक मीटिंग को संबोधित करते हुए मुस्लिम कांग्रेसी नेताओं से साफ तौर पर कहा है कि वे अपने मुद्दे पूरी ताकत से उठाएं और पार्टी में मुसलमानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार काम करें।

ये विचार कांग्रेस नेता नासिर हुसैन ने अपने जारी बयान में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अगर किसी मुसलमान के साथ अन्याय होता है, तो उसे न सिर्फ “माइनॉरिटी” बल्कि “मुस्लिम” के तौर पर पहचान देकर उसकी आवाज उठाई जानी चाहिए।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्ष सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहा है। मीटिंग में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को “मुस्लिम” कहने से परहेज नहीं करना चाहिए।

आज के दौर में लोग सिर्फ “मुस्लिम” कहने के बजाय “माइनॉरिटी” शब्द का इस्तेमाल करते हैं, जबकि समुदाय की असली पहचान को सामने लाना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दलितों, ओबीसी या जनरल कैटेगरी के लोगों पर हमला होता है, तो उनकी पहचान को ध्यान में रखकर मुद्दा उठाया जाना चाहिए।

उनका मानना था कि हर समुदाय की समस्याओं को सीधे उनके नाम के साथ सामने लाने से उनकी आवाज़ मज़बूत होगी। कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सैय्यद नासिर हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुसलमानों के हक में आवाज़ उठा रही है और हमारे नेता राहुल गांधी जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस का हर सिपाही हर अन्याय के खिलाफ़ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

अपनी बात जारी रखते हुए जम्मू कश्मीर के प्रभारी सांसद नासिर हुसैन ने कहा कि इस बयान को कांग्रेस नेताओं के बीच पार्टी की नई पॉलिटिकल स्ट्रैटेजी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कॉक्रोच जनता पार्टी को मिला किसान मोर्चे का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP)...

ईरान पर आज रात हो सकता है बड़ा हमला?

ट्रंप ने ईरान को फिर दी सैन्य कार्रवाई की...

गुजरात के कई मुसलमानों को हाई कोर्ट से मिली राहत

सूरत के नासिरनगर में घर टूटने के बाद बेघर...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अमेरिका का बड़ा प्रहार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, कई...