ओमपुरी की अचानक मौत से बॉलीवुड सकते में ,फॉरेंसिक रिपोर्ट आना बाक़ी

Date:

नई दिल्ली : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और थिएटर आर्टिस्ट ओम पुरी का शुक्रवार 6 जनवरी को निधन हो गया. ओम पुरी की इस अचानक मौत से पूरा बॉलीवुड सकते में है. शुरूआत में उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही थी लेकिन पोस्टमोर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की असल वजह का खुलासा नहीं हो पाया है.शुक्रवार को ओशीवारा पुलिस का कहना था कि उनकी मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई है जोकि दीवार की तरफ गिरने से लगी थी. कूपर अस्पताल का फॉरेसिक डिपार्टमेंट मौत की असली वजह जानने के लिए कुछ सैंपल जांच के लिए भेजेगा. फिलहाल के लिए ओम पुरी की मौत आकस्मिक दर्ज की गई है.

घटना के वक्त ओम पुरी घर में अकेले थे. उनके ड्राईवर ने सुबह पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया था लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं. उन्होंने दलित महिलाओं के उत्पीड़न एवं दुष्कर्म पर आधारित फिल्म ‘रामभजन जिदाबाद’ में काम किया है और यह फिल्म फरवरी, 2017 में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म के निर्देशक रंजीत गुप्ता ने कहा, ‘हम कल (गुरुवार) रात तक ओम पुरी जी के साथ ही थे. उनके साथ फिल्मों पर बातचीत हो रही थी. वह भले-चंगे थे. खुश थे और आज एकाएक उनके निधन की खबर मिली तो हम पूरी तरह से हिल गए’. ओम पुरी का जितना योगदान पैरलल सिनेमा को रहा उससे कहीं ज्यादा वो मेनस्ट्रीम फिल्मों के साथ रहे. ओम पुरी ने लगभग 300 अलग-अगल भाषाओं की फिल्में की जिसमें हिंदी से साथ कन्नड़, मराठी, मलयालम, हॉलीवुड और ब्रिटिश फिल्में थीं.याद रहे ओमपुरी पिछले दिनों इस्लाम की तरफ रुझान की वजह से काफी चर्चा में रहे थे उनको सोशल मीडिया पर थ्रेटस भी मिल रही थीं  ।ओमपुरी ट्विटर पर अपनी जान को खतरे की बात भी करचुके थे ।फोरंसिक की रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह के खुलासे की उम्मीद की जारही है ।Top Bureau

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PM राहत योजना का लाभ आप भी उठायें!

इंट्रो:देश में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का...

आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, सीडीओ पर कार्रवाई

edited: Mukesh Yadav उत्तर प्रदेश के Etah से जुड़ा एक...

Trump says war Will End Soon

Edited by: Maroof Raza Iran War Updates: Trump Predicts Conflict...

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग...