देश नफ़रत से नहीं मोहब्बत से चलता है – इमरान प्रतापगढ़ी

Date:

“शहादत को सलाम” कार्यक्रम में इमरान प्रतापगढ़ी ने किया कारगिल शहीद की वीरांगनाओं एवं योद्धाओं का सम्मान

झुन्झुनूं स्थित कर्बला मैदान में डॉ. सलाऊदीन चोपदार फाउंडेशन के तत्वाधान में  “शहादत को सलाम”  कार्यक्रम की झलकियां

Kargil Shaheed Diwas : Rajastha//झुन्झुनूं स्थित कर्बला मैदान में डॉ. सलाऊदीन चोपदार फाउंडेशन के तत्वाधान में  “शहादत को सलाम”  कार्यक्रम संत चंचलनाथ जी का टीला के पीठाधीश्वर मंहत ओमनाथ जी महाराज एवं दरगाह हज़रत क़मरुद्दीन शाह के सज्जादानशीन ऐजाज़ नबी साहब के सानिध्य में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में शेखावाटी क्षेत्र (झुन्झुनूं, चुरू, सीकर व नीम का थाना) के कारगिल युद्ध में लड़ने वाले योद्धाओं, कारगिल शहीदों की वीरांगनाओं एवं गेलेंट्री अवार्डधारियों सहित 130 जनों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं प्रखर वक्ता इमरान प्रतापगढ़ी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर मेजर जनरल ए.जे.बी. जैनी, लेफ्टिनेंट जनरल एस.पी.एस. कटेवा, कारगिल महानायक ब्रिगेडियर अजीत सिंह शेखावत, कर्नल शोकत अली, सैनिक कल्याण अधिकार कर्नल अनिल पूनियां, कैप्टन शोकत अली, डॉ. सलाऊदीन चोपदार फाउंडेशन के चैयरमेन डॉ. सत्तार दीवान उपस्थित थे।

कार्यक्रम के आयोजक राजस्थान मदरसा बोर्ड के चैयरमेन एम.डी. चोपदार ने आये हुये तमाम अतिथियों का मोमेन्टो, शॉल एवं केप पहनाकर स्वागत किया। श्री चोपदार ने गंगा जमुनी तहजीब का जिक्र करते हुये कहा कि ये जिला साम्प्रदायिक सद्भाव की मिशाल है, यहां धर्म और जाति से बढ़कर राष्ट्रवाद की भावना देखने को मिलती है।

 झुन्झुनूं स्थित कर्बला मैदान में डॉ. सलाऊदीन चोपदार फाउंडेशन के तत्वाधान में  "शहादत को सलाम"  कार्यक्रम की झलकियां

झुन्झुनूं स्थित कर्बला मैदान में डॉ. सलाऊदीन चोपदार फाउंडेशन के तत्वाधान में  “शहादत को सलाम”  कार्यक्रम में मेहमानों को सम्बोधित करते इमरान प्रतापगढ़ी

 

उन्होंने कारगिल युद्ध में शौर्य और पराक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि यहां के लोग देश के लिये अपने प्राणों की आहुति देने के लिये हर समय तैयार रहते है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मेरा दुर्भाग्य है कि मेरा जन्म शेखावाटी जैसी वीर जन्म भूमि पर नहीं हुआ।

एम.डी. चोपदार ने कहा कि जो नफरत की दुकान खोले बैठे है वो एक बार शेखावाटी के वीरों की इस भूमि पर आयें और देखें कि लोग कितनी मोहब्बत के साथ यहां रहते है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने बड़ी-बड़ी कुर्बानियां देकर इस जिले को मान पूरे भारत में बढ़ाया है। चोपदार ने भरोसा दिलाया कि यहां कि कुर्बानियों का जिक्र मैं पूरी दुनिया में करूंगा और उन्होंने वादा किया कि शेखावाटी के शहीदों का कार्यक्रम में दिल्ली में करूंगा।

ब्रिगेडियर अजीत सिंह ने कारगिल से जुड़े बहुत से संस्करण साझा किये। उन्होंने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम करने वाले संकीर्ण सोच के व्यक्ति होते है, मैंने कारगिल में मुस्लिम कम्पनी की कमांड की थी जिसने अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुये पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिये थे।

झुन्झुनूं स्थित कर्बला मैदान में डॉ. सलाऊदीन चोपदार फाउंडेशन के तत्वाधान में  “शहादत को सलाम”  कार्यक्रम की झलकियां

कर्नल शोकत अली ने शेखावाटी की वीर वंसुधरा का जिक्र करते हुये कहा कि यहां के लोगों की नस-नस में देश के प्रति मोहब्ब्त एवं वफादारी देखने को मिलती है। कार्यक्रम में शहीदों से संबंधित एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया जिसमें शेखावाटी के समस्त शहीदों का वर्णन देखने को मिलता है।

कार्यक्रम में वीर रस के कवि विवेक पारीक ने अपने काव्य पाठ से देशभक्ति की भावना को उजागर किया। जोश एवं जूनून से लबरेज उनकी काव्य रचना पर भारत माता की जयकारे के नारे गूंजने लगे। रूकसाना खान ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शेखावाटी क्षेत्र के लोग वीरांगनाओं एवं योद्धाओं की हौसला अफजाई के लिये उपस्थित थे।

झुन्झुनूं स्थित कर्बला मैदान में डॉ. सलाऊदीन चोपदार फाउंडेशन के तत्वाधान में  “शहादत को सलाम”  कार्यक्रम की झलकियां

इस भव्य कार्यक्रम में कैप्टन टीपू सुल्तान, कैप्टन सुल्तान खान, कैप्टन महेन्द्र सिंह झाझड़ियां, मेजर जयराम, कैप्टन ताराचन्द नूनियां, कैप्टन लियाकत अली खां किढ़वाना, सुबेदार इकबाल खां, कैप्टन लाल खां, कैप्टन लियाकत खां, कैप्टन सरवर खां, कैप्टन असलम खां, कैप्टन राजकुमार, कैप्टन भंवर सिंह, कमांडो अकरम खां, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सुण्डा, ए.जी. मिर्जा, मुफ्ती अहमद जिया, अमित जांगिड़, प्रवीण शर्मा, इरफान खान, इमरान बड़गुजर, इमरान राईन, इमरान फारूकी, युनुस रंगरेज, बाबु भाई अली हसन, मनवर दीवान, साजीद दीवान, रेहान दीवान, आमीन चोपदार, जावेद अली टाक, हनीफ चोपदार एवं डॉ. सलाऊदीन चोपदार फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारी सहित हजारों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजहर हुसैन एवं मूलचन्द झाझड़ियां ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...

कॉक्रोच जनता पार्टी को मिला किसान मोर्चे का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP)...