कंगना को सुरक्षा कर्मी ने मारा थप्पड़

Date:

कंगना को थप्पड़ पड़ने के मामले में हरियाणा के CM नायाब सिंह सैनी ने कहा………..

कंगना को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात CISF की महिला सुरक्षा कर्मी ने मारा थप्पड़

कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात CISF की महिला जवान (सुरक्षा कर्मी ) ने थप्पड़ मारा है। कंगना को थप्पड़ मारने वाली जवान का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है। मामले में कुलविंदर का बयान सामने आ चुका है, वो कंगना के किसान आंदोलन पर दिए गए बयान से आहत थी। वहीं कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि महिला ने उन्हें थप्पड़ मारने के साथ गालियां भी दी ।

कंगना रनोट चुनाव जीतने के बाद भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट UK707 से दिल्ली के लिए निकल रही थीं, तभी सिक्योरिटी चेक के दौरान उनकी महिला जवान से कहासुनी हो गई। कंगना ने मामले की शिकायत कर महिला जवान को नौकरी से हटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

किसान आंदोलन के दौरान कंगना के दिए स्टेटमेंट से नाराज थी महिला जवान

ये घटना गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे की है। कंगना रनोट एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक से निकल रही थीं, तभी महिला जवान के साथ उनकी बहस हो गई। कंगना रनोट ने इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई है। कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से आहत थी। मामले में महिला जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं कंगना भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

कंगना को हिट करने के बाद कुलविंदर कौर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो कह रही है- ‘कंगना ने कहा था कि 100-100 रुपए की खातिर लोग किसान आंदोलन में बैठ रहे है। जब उसने यह बयान दिया तो मेरी मां भी वहां बैठी थी।’

कंगना बोलीं- महिला जवान ने मुझे गालियां दीं

कंगना रनोट ने घटना के बाद एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मेरे साथ हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर एक महिला जवान ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने बताया कि वो किसान आंदोलन की सपोर्टर है। उसने साइड से आकर मुझे चेहरे पर हिट कर दिया। मैं तो सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता पंजाब में बढ़ रहे उग्रवाद और आतंकवाद को लेकर है। इसे कैसे भी करके हैंडल करना पड़ेगा।’

हरियाणा CM ने दिए जांच के आदेश

कंगना को थप्पड़ पड़ने के मामले में हरियाणा के CM नायाब सिंह सैनी ने कहा है, आरोपी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है, फिलहाल जांच चल रही है।

इस मामले में DSP एयरपोर्ट कुलजिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास अभी थप्पड़ मारने की शिकायत नहीं आई है, मगर CISF की एक महिला जवान ने कंगना रनौत के साथ गलत व्यवहार किया है, इसकी सूचना मिली है। इस मामले में अभी CISF जांच कर रही है। जो महिला कर्मचारी है, उससे पूछताछ की जा रही है। यह मामला किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जब इस मामले में कोई शिकायत आएगी तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।

आंदोलनकारियों की तुलना ‘खालिस्तानी’ आतंकियों से की थी

आपको याद होगा कंगना रनौत ने किसान आंदोलन के दौरान कई बयान दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आंदोलनकारियों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की थी। उन्होंने लिखा था- ‘खालिस्तानी आतंकवादी आज सरकार पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन हमें एक महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नहीं भूलना चाहिए।

रनौत ने यह भी कहा था कि “इंदिरा गांधी ने इन्हें अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। भले उन्होंने इस देश को कितनी भी पीड़ा दी हो, लेकिन उन्होंने अपनी जान की कीमत पर इन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के दशकों बादआज भी उनके नाम से कांपते हैं, इनको वैसा ही गुरू चाहिए।’

कंगना के इन बयानात के बाद किसान आन्दोलनकारियों में गुस्सा था . उसी के रेटालिएशन में आज यह मामला चंडीगढ़ एयर पोर्ट पर सामने आया . हालांकि पूरे मामले की जांच चल रही है .

कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर कई ट्वीट किए थे। इसकी वजह से उनकी पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ सोशल मीडिया पर तीखी बहस भी हुई थी। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने कंगना के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।

थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर को सम्मानित करेगी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी

रिपोर्ट्स हैं कि कंगना रनोट को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली महिला कुलविंदर कौर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बताया जा रहा है एयर पोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मी कुलविंदर कौर का भाई इस कमेटी में संगठन सेक्रेटरी है।

मां को गले लगाकर घर से निकली थीं कंगना

कंगना रनौत आज यानी गुरुवार की सुबह ही अपनी मां का आशीर्वाद लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं। निकलने से पहले कंगना ने तीन फोटो शेयर की थीं।अपनी मां को गले लगातीं कंगना की फोटो काफी वायरल हो रही है , कंगना रनोट लोकसभा २०२४ चुनाव में भाजपा की तरफ से हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा छेत्र से चुनाव जीती थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, सरकार दबाव में?

Edited by mukesh Yadav करीब 10 अरब डॉलर का झटका,...

An Open Letter to Shri Yogi Adityanath Ji

Shri Yogi Adityanath Ji: Reflections on Governance and Social...

राहुल गांधी का अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्षों से सीधा संवाद

राहुल गांधी ने किया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला...

NEET UG 2026: पुनर्परीक्षा की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु NEET परीक्षा...