बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष जफरयाब जिलानी का निधन, अयोध्या मामले में थे वकील

Date:

अयोध्या  मामले में बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष रहे जफरयाब जिलानी का बुधवार को निधन हो गया.

लखनऊ  के वरिष्ठ अधिवक्ता और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव जफरयाब जिलानी का बुधवार की सुबह निधन हो गया. सूत्रों की मानें तो उनका निधन लखनऊ में हुआ है, बीते लंबे वक्त से जफरयाब जिलानी सिर में चोट लगने के बाद वो कई तरह की समस्याओं से जुझ रहे थे.

वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी ने अयोध्या के राम जन्मभूमि केस में बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी का पक्ष रखा था. उन्होंने इस केस में बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के ओर से सुप्रीट में वकालत की थी. हालांकि इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त एडीजी के तौर पर भी अपनी सेवा दी थी.

सूत्रों की मानें तो मई 2021 में वकील जफरयाब जिलानी के सिर में चोट लगी थी. उनके सिर में गंभीर चोट लगने के बाद इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था. हालांकि उस वक्त उनकी हालत गंभीर बताई गई थी, जिसके बाद उनको आईसीयू में रखा गया था.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...

कॉक्रोच जनता पार्टी को मिला किसान मोर्चे का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP)...