अमेरिका ने उड़ाया नरेंद्र मोदी का मज़ाक

Date:

अमेरिका से आई नरेंद्र मोदी की तारीफ के बीच बीजेपी नेता ने पोस्ट किया पीएम की गर्दन पर बाइडन के हाथ वाला फोटो, लिखा-अमेरिकी अफसर उड़ा रहे मजाक, भारतीयों को हो रहा दुख

हाल ही में इंडोनेशियाके शहर बाली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दमदार भूमिका सुर्खियों में रही। दुनियाभर में इसको लेकर चर्चाएं हुईं। खुद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने भी मोदी और अमेरिकन राष्ट्रपति जो बाइडनकी मुलाकात और दोनों के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत को स्वीकारा है।

जीन-पियरे ने अपने बयान में कहा, “भारत हमारे बीच एक बहुत ही महत्वपूर्ण रिश्ता है। आपने पिछले सप्ताह ही जब वे बाली में थे, राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करते और बहुत संक्षिप्त मुलाकात करते देखा था। स्पष्ट रूप से यह एक महत्वपूर्ण संबंध है जिसका हम वास्तव में सम्मान करते हैं।”

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, “मोदी को फोटो खिंचवाने की लालसा बंद करनी चाहिए”

इस बीच भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकन राष्ट्रपति जो बाइडन की एक तस्वीर ट्वीट करके कहा है कि इस पर अमेरिकी अफसर मजाक उड़ा रहे हैं।

तस्वीर में भारतीय प्रधानमंत्री की गर्दन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपना बांया हाथ रखे हुए। इसको लेकर उन्होंने लिखा, “यह फोटो मॉर्फ्ड है या सच है? निजी तौर पर, अमेरिकी अधिकारी यह कहते हुए मजाक उड़ा रहे हैं कि मोदी जी कितने नकली हैं। लेकिन भारतीयों के लिए यह सुनकर दुख होता है। मोदी को फोटो खिंचवाने की लालसा बंद करनी चाहिए क्योंकि ये बूमरैंग हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्या ईरान ट्रम्प को क़त्ल करना चाहता है ?

क्या मिडिल ईस्ट फिर बड़े युद्ध की ओर बढ़...

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...