अरविंद केजरीवाल ने शुरू की ‘मेक इंडिया नंबर 1’ मुहिम, गिनाएं 5 जरूरी काम.

Date:

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक नई मुहिम शुरू, जिसे वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा.

सीएम केजरीवाल ने बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम में ‘मेक इंडिया नंबर 1’ कैंपेन को लॉन्च करते हुए भारत को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने के लिए पांच अहम काम गिनाएं.

अरविंद केजरीवाल ने इसके साथ ही कहा, ‘हमें भारत को एक बार फिर दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है. हमें भारत को फिर से महान बनाना है. हम आज ‘मेक इंडिया नंबर 1′ नामक एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत कर रहे हैं. इस देश के हर नागरिक, 130 करोड़ लोगों को इस मिशन से जोड़ना है.

उन्होंने कहा, ‘हर भारतीय चाहता है भारत दुनिया का नंबर 1 देश बनना चाहिए. भारत की गिनती दुनिया के अमीर देशों में होनी चाहिए. भारत एक महान देश है. भारत की सभ्यता कई हज़ार साल पुरानी है. एक समय था जब भारत का डंका दुनिया में बजता था आज हमें भारत फिर से भारत को दुनिया सर्वश्रेष्ठ बनाना है. आज एक मिशन की शुरुआत करने जा रहे हैं मेक इंडिया नंबर 1. 130 करोड़ लोगों को इस मिशन के साथ जोड़ना है.’

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘देश के 130 करोड़ लोगों को साथ आना पड़ेगा. 75 साल पहले जब सारा देश इकट्ठा हुए था तो अंग्रेज़ो को बाहर फेंक दिया था अब इकट्ठे हो गए तो कोई भारत को नंबर 1 बनने से नहीं रोक सकता है.’

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में भारत को नंबर एक बनाने के लिए 5 काम भी गिनाए:

पहला काम- अच्छी शिक्षा का काम करेंगे. हमारा कोई भी बच्चा शिक्षा से दूर नहीं होना चाहिए. 27 करोड़ बच्चे रोज़ स्कूल जाते हैं और उनके लिए फ्री शिक्षा का इंतजाम करना पड़ेगा. देश के कोने-कोने में स्कूल खोलने पड़ेंगे. इसके लिए कितना ही पैसा खर्च करना पड़े. सबसे पहला काम अच्छी शिक्षा का काम करेंगे.

दूसरा काम- अपने देश के हर इंसान के लिये अच्छे से अच्छा इलाज का इंतज़ाम करना पड़ेगा. फ्री इलाज का इंतज़ाम करना पड़ेगा. चाहे कितना ही खर्च क्यों ना आये. हर भारतीय जान महत्वपूर्ण है. देश के हर कोने में स्कूल, अस्पताल खोलने पड़ेंगे.

तीसरा काम- आज युवा बेरोजगार घूम रहे हैं उनके लिए रोज़गार का इंतजाम करना पड़ेगा.

चौथा काम- देश की हर महिला को सम्मान मिलना चाहिए. हर महिला को सुरक्षा मिलना चाहिए. ये कहना बड़ा आसान है इसके लिए हमे अपने घर, समाज में करना पड़ेगा.

पांचवा काम- किसान को फसल का पूरा दाम मिले ऐसा व्यवस्था करनी पड़े जिससे किसान का बेटा कहे किसान बनना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्या ईरान ट्रम्प को क़त्ल करना चाहता है ?

क्या मिडिल ईस्ट फिर बड़े युद्ध की ओर बढ़...

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब,

शहीद नेता के जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब, दुनिया में...

Martyr’s funeral reflects global awakening

Funeral of martyred leader draws overwhelming crowds, indicating awakening...

Faith, Prayer and Means: An Islamic Perspective on Balance

Faith in the existence and oneness of Allah does...